मंत्री श्री भार्गव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में "क्वालिटी कंट्रोल सेल" गठित

Updated on 21-12-2022 10:38 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए सचिव लोक निर्माण की अध्यक्षता में "क्वालिटी कंट्रोल सेल" का गठन किया गया है।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल सेल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्णता पर नजर रखेंगा। साथ ही समय-समय पर गुणवत्ता नियंत्रण के लिए तकनीकी सर्कुलर भी जारी करेगा। विभागीय अधिकारियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए मॉडल तैयार करना एवं प्रशिक्षण व्यवस्था करना, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए निर्धारित मापदण्ड, व्यवस्था, प्रक्रिया की समीक्षा करना और नवीन तकनीकी दिशा-निर्देश तैयार करना, विभिन्न स्तरों पर प्रचलित व्यवस्था एवं निर्माण गुणवत्ता की जाँच कि लिए औचक निरीक्षण करना, गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं की समीक्षा एवं इन्हें सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव तैयार करना, विभाग द्वारा जारी परिपत्र एवं दिशा-निर्देशों का संकलन, एकीकरण एवं समीक्षा करना, सभी स्तरों पर की जा रही कार्यवाहियों की सतत् निगरानी एवं समीक्षा करना, अधीक्षण यंत्री, मुख्य अभियंता एवं प्रमुख अभियंता स्तर के अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण का पालन प्रतिवेदन सुनिश्चित कराना और मासिक प्रतिवेदन प्रमुख सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

प्रमुख सचिव ने बताया कि सेल में सचिव लोक निर्माण श्री आर.के. मेहरा अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य अभियंता उत्तर परिक्षेत्र ग्वालियर श्री बी.पी. बोरासी, अधीक्षण यंत्री सेतु मण्डल श्री एम.पी. सिंह, सहायक यंत्री श्री सी.वी. तिवारी, सहायक यंत्री श्री संजय कुलकर्णी और सलाहकार मंत्रालय श्री रितेश जैन समिति सदस्य होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.