महानगरों की तर्ज पर तैयार होगा राहतगढ़ का अत्याधुनिक बस स्टैंड : राजस्व मंत्री श्री राजपूत

Updated on 30-12-2022 06:02 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने सागर के राहतगढ़ विकासखंड में 9 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक बस स्टैंड का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकास की प्रथम सीढ़ी परिवहन है। राहतगढ़ को महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बस स्टैंड से इसकी शुरूआत की जा रही है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ में करोड़ों रूपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधा युक्त बस स्टैंड तैयार किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय, व्यवसाय कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जायेगा। जो दुकानदार बस स्टैंड से विस्थापित होंगे, उनको प्राथमिकता के साथ व्यवसाय कॉम्प्लेक्स में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्व सुविधा युक्त रेस्ट हाउस भी अन्यत्र निर्मित किया जायेगा।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ विदिशा चौराहे से रेस्ट हाउस बस स्टैंड तक सड़क बनाई जा रही है, जिसमें अत्याधुनिक लाइटिंग की जा रही है और सड़क के दोनों ओर पौधा-रोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ में बन रहे खेल परिसर स्टेडियम का नाम लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल होगा। बस स्टैंड का नाम सभी की सहमति से रखा जाएगा। मंत्री श्री राजपूत ने समस्त राहतगढ़ वासियों से कहा कि आप सभी उस जगह को चिन्हित करें, जहाँ की दिल से लिखा जा सके 'आई लव राहतगढ़'। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.