बसई में रेलवे स्टापेज क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 14-02-2023 05:11 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बसईवासियों के लिये रेलवे स्टापेज की सुविधा बहुत बड़ी सौगात है। डॉ. मिश्रा ने बसई रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा आज दतिया जिले के बसई में विकास यात्रा के साथ पहुँचे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल्द ही बसई में यात्रियों की सुविधा के लिये फूटओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जायेगा। बसई में स्टापेज बन जाने से क्षेत्रवासियों को एक साथ दो राजधानियों से जोड़ने वाली सुविधा मिल गई है। अब बसई के लोगों को भोपाल के साथ ही दिल्ली आवागमन में भी सुविधा होगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा में ग्राम बसई, ठाकुरपुरा लखनपुरा में विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हितलाभ भी वितरित किये।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जनता से आहवान किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी होने पर वे सीधे अवगत करा सकते है। उन्होंने इस संबंध में भी जन-सामान्य से चर्चा कर जानकारी भी ली। डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में बुजुर्गों को सम्मानित भी किया।

लगभग 2 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में सोमवार को ग्राम लखनपुर में 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन किया। उन्होंने 56 लाख रूपये से खेल मैदान, यात्री प्रतीक्षालय, नाली और सीसी रोड निर्माण, माता मंदिर की बाउंड्री वॉल तथा लाइटिंग जैसे विभिन्न विकास कार्य कराने की घोषणा की। डॉ. मिश्रा ने ग्राम सतलोन में 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, सीसी रोड, ग्राम बरधुआ में 65 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, सीसी रोड और स्कूल की बाउंड्री वॉल निर्माण तथा ग्राम जैतपुरा में 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और सीसी सड़क का भूमि-पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.