इंदौर में बारिश, 24 घंटे के लिए अलर्ट:MP के 10 जिलों में बूंदाबांदी होगी; 1 हफ्ते बाद फिर पानी गिरेगा

Updated on 15-12-2022 05:12 PM

मध्यप्रदेश के कई शहरों में आज भी बादल हैं और कुछ जिलों में मावठा भी गिरा है। इंदौर, खरगोन, बैतूल, खंडवा, छिंदवाड़ा में रात से ही बूंदाबांदी, तो कभी हल्की बारिश रुक-रुक कर सुबह तक होती रही। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस के असर से इंदौर संभाग के अलावा हरदा और बैतूल में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में मैंडूस एक्टिव है। दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी। अब अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इस वजह से इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर, भोपाल के नवीबाग, दमोह, बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश ज्यादा हुई। इन इलाकों में 5 से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बड़वानी, शाजापुर, रायसेन, सागर, सीहोर और उज्जैन जिले के कई हिस्सों में हल्की बौछार पड़ी।

सूरज नहीं निकलने से दिन का तापमान रात के पारे के लगभग बराबर आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 दिसंबर को रात के तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी। ठंड का असर बढ़ जाएगा।

आज यहां हल्की बूंदबांदी के आसार
इंदौर, इंदौर संभाग के धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा के अलावा हरदा और बैतूल में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

आंधा घंटा बारिश हुई

देवास जिले के चापड़ा क्षेत्र में आज सुबह आधे घंटे तक बारिश हुई। देवास शहर में धूप खिली है। पिछले तीन दिन से देवास में भी साइक्लोन मैंडूस का असर दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले भी जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई थी।

अभी बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़त
बादलों के कारण दिन की अपेक्षा रात का तापमान बढ़ गया है। भोपाल में तो रात का तापमान 16 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इंदौर में 18, ग्वालियर में 10 और जबलपुर में पारा 14 डिग्री सेल्सियस के पार है। इनके अलावा सिवनी, बैतूल, नर्मदापुरम में 17 से 19 डिग्री के बीच तापमान चल रहा है। कई शहरों में तो दिन और रात के तापमान लगभग करीब आ गए हैं। हालांकि, एक-दो दिन में बादल छंटने के बाद मौसम बदलेगा और ठंड का असर बढ़ जाएगा।

22 दिसंबर को मौसम की फिर फिजा बदलेगी
18-19 दिसंबर के बाद फिर भी मौसम बदला होगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत होगी। हालांकि, अब ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड का एहसास होने लगेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.