राजावीर विक्रमादित्य महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं ने लिया सिंधी भगत परंपरा को बढ़ावा देने का संकल्प

Updated on 16-03-2024 11:59 AM

भोपाल। सिंध से चली आ रही सिंधी भगत यानी लोक संगीत की परंपरा अब लुप्त होती जा रही है। राजावीर विक्रमादित्य समिति इसे पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी। शनिवार को संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में तीन दिनी महोत्सव का शुभारंभ सिंधी भगत के साथ हुआ। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने भगत को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

संत हिरदाराम नगर में पिछले 60 साल से मनाए जा रहे राजावीर विक्रमादित्य महोत्सव के तहत शुक्रवार को सिंधी लोक-संगीत एवं भक्ति कार्यक्रम हुआ। स्व. प्रेमचंद तेजवानी, स्व. नारीमल नरियानी एवं स्व. रूपचंद रायचंदानी की स्मृति में भक्ति संगीत हुआ। महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को वेदांत संत लाल साईं एवं राजेश हिंगोरानी ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष किशोर तेजवानी, नारी तनवानी, चन्दू भैया, दिनेश वाधवानी, ईश्वर लाल हिमथानी, मोहन लालवानी, महेश खटवानी, राम परदासनी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शाम को भक्ति संगीत कार्यक्रम

आज इस महोत्सव के तहत रात्रि आठ बजे प्रसिद्ध भक्ति गायक परमानंद प्यासी भक्ति गीतों को स्वर देंगे। रविवार यानी 17 मार्च को भगत मोहनलाल का भक्ति संगीत होगा। 18 मार्च को महोत्सव का समापन होगा। इसरानी मार्केट स्थित राजावीर मंदिर में भी महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। बहिराणा पूजन किया जाएगा। यहां भी लोक संगीत कार्यक्रम होगा।

लुप्त हो रही भगत की परंपरा

सिंध में मंदिरों में उत्सव की शुरुआत सिंधी लोक संगीत यानी भगत के साथ होती थी। महान संत कंवरराम साहब के लोकगीत आज भी सिंधी समाज के घरों में सुने जाते हैं, लेकिन लोक गायकों की संख्या कम हो गई है। राजावीर विक्रमादित्य समिति अब हर साल सिंधी लोक गायकों को आमंत्रित करेगी। समिति के अध्यक्ष किशोर तेजवानी एवं नारी तनवानी का कहना है कि हम सिंधी भगत परंपरा को लुप्त नहीं होने देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.