रानी कमलापति से 7.45 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली; 1 अप्रैल को PM दिखा सकते हैं हरी झंडी

Updated on 27-03-2023 06:28 PM

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का रैक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंच गया है। यह ट्रेन रानी कमलापति (RKMP) से शुरू होकर नई दिल्ली तक जाएगी। ट्रेन 694 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में तय करेगी। वापसी में ट्रेन 7.50 घंटे का समय लेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाएंगे। इसे लेकर रानी कमलापति स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं।

चेन्नई से यह रैक रविवार को शाम 7.30 बजे यहां पहुंचा। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को लंच और डिनर की फैसेलिटी भी दी जाएगी। ट्रेन शनिवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 24 मार्च को इसका आदेश जारी किया था। रेलवे के आला अधिकारी दो दिन से स्टेशन का दौरा कर रहे हैं। डीआरएम सौरभ उपाध्याय ने भी रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह ट्रेन पूरी तरह से साउंड फ्रूफ
रैक में दो कोच के बीच एक साउंड फ्रूफ शीट लगी है। इससे टॉयलेट के पास किसी प्रकार का कोई घर्षण या ट्रैक का साउंड नहीं आएगा। इंजीनियर्स के अनुसार ट्रेन में एक इमरजेंसी टॉक बैंक यूनिट बना है। इसमें जैसे ही पैसेंजर बटन को दबाएगा तो उसकी LED बिल्किंग बंद हो जाएगी। इसके बाद लाइट ऑटोमैटिक रेड हो जाएगी। फिर यह से सीधे पैसेंजर ड्राइवर से बात कर सकता है। इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों की तरह चेन खींचने का सिस्टम नहीं है। इसमें सीधे आपको अलार्म बटन को पुश करना है। सीधे इसकी सूचना ड्राइवर को मिलेगी। इसके बाद ट्रेन का रेलवे स्टॉफ चाबी से अलार्म को न्यूट्रल करेगा।

ट्रेन में स्मार्ट सिक्योरिटी
ट्रेन के 16 कोच में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए है। ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे केवल तभी खुलेंगे जब ट्रेन पूरी तरह से रुक जाएगी। ऐसे ही पूरे दरवाजे बंद होने के बाद ही ट्रेन चलना शुरू करेगी। कोच में इंटरनेट के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा दी गई है। मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढ़ने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

आगरा पर होगा हॉल्ट
यह ट्रेन रानी कमलापति से सुबह 5.55 पर चलेगी। 11.40 बजे आगरा पहुंचेगी। फिर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.45 बजे चलकर 4.45 बजे आगरा पहुंचकर रात 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। शताब्दी की तुलना में यह ट्रेन सवा घंटे पहले नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह हो सकता है किराया
रेलवे द्वारा वंदे भारत का रानी कमलापति से नई दिल्ली का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार RKMP से नई दिल्ली तक का एसी चेयर कार का किराया 2 हजार से अधिक एवं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 तक हो सकता है। हालांकि रेलवे इसका किराया जल्द ही तय करेगा।

अभी तक देश में चल रहीं 8 वंदे भारत

  • नागपुर-बिलासपुर
  • हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी
  • गांधीनगर-मुंबई
  • दिल्ली-अंबअंदौरा
  • चेन्नई-मैसूर वंदे
  • नई दिल्ली-वाराणसी
  • नई दिल्ली-वैष्णो देवी
  • मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर

यह है खासियत

  • वंदे भारत ट्रेन में हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं ।
  • ट्रेन में पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट के लिए 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी हुई है।
  • ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइड डोर लगे हुए हैं। हर गेट के बाहर ऑटोमैटिक फुट रेस्ट भी हैं।
  • पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फायर सेंसर जीपीएस और कैमरे की सुविधा भी है।
  • दिव्यांग पैसेंजर्स के लिए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में और दिव्यांग फ्रेंडली बॉयो टॉयलेट भी लगे हुए हैं।
  • किसी भी अनचाहे खतरे से बचाने के लिए वंदे भारत ट्रेन में रेलवे सुरक्षा कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगाया गया है।
  • इसमें इंटेलिजेंस ब्रेकिंग सिस्टम लगा है, जो कम समय में भी ट्रेन को रोकने में मदद करता है।

इंदौर-जबलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस की भी तैयारियां शुरू
इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के लिए रतलाम रेल मंडल पूरी तैयारियां कर चुका है। ट्रेन के रखरखाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ट्रेन उज्जैन के रास्ते से भोपाल आएगी और फिर यहां से जबलपुर के लिए जाएगी। इसके अलावा भोपाल में संत हिरदाराम नगर के पास रखरखाव के लिए करीब 105 करोड़ रुपए से डिपो बनाए जाने को लेकर भी भोपाल रेल मंडल प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.