श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में जनवरी में 276 कौल रैक से कोयला अनलोडिंग का बना रिकार्ड

Updated on 02-02-2023 05:16 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा में वर्ष 2023 के पहले महीने जनवरी में 276 कोल रैक से कोयला खाली (अनलोडिंग) करने का नया रिकार्ड बना है। कोयले की सतत उपलब्धता के लिए समय पर रैक खाली किए जाने का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह परियोजना की स्थापना से अभी तक एक माह में सर्वाधिक रैक खाली करने का रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि अधिक रैक आने पर उन्हें समयावधि में खाली करना जटिल कार्य है। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए सम्पूर्ण प्रणाली और उपकरणों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करनी होती है। अधिकतम रैक खाली होने से विद्युत गृह में कोयले की उपलब्धता बढ़ जाती है और इकाइयाँ अधिकतम विद्युत उत्पादन के लिये उपलब्ध रहती हैं। विद्युत परियोजना खंडवा के अभियंताओं और कार्मिकों के निरंतर प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हो पाई।

बन चुका है एक दिन में सर्वाधिक रैक अनलोडिंग का रिकार्ड

इससे पूर्व एक जनवरी को श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में प्राप्त सभी 14 कोल रैक को रेलवे द्वारा निर्धारित किए गए समय से कम समय में खाली करने का रिकार्ड बनाया गया था। यह एक दिन में सर्वाधिक रैक खाली करने का रिकार्ड था। निर्धारित समय से ज्यादा समय लगने पर रेलवे द्वारा विलंब शुल्क (डेमरेज चार्ज) अधिरोपित किया जाता है।

ऊर्जा मंत्री ने रिकार्ड बनाने के लिए दी बधाई

यह उपलब्धि हासिल करने पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे और पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया के समस्त अभियंताओं एवं कार्मिकों को बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.