गेहूं बेचने के पंजीयन की तारीख बढ़ी:पिछले साल से कम रजिस्ट्रेशन, इसलिए 5 मार्च तक बढ़ाई तारीख

Updated on 28-02-2023 05:56 PM

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 फरवरी नहीं, अब 5 मार्च हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक कम ही किसान पंजीयन करा पाए हैं। जिसे देखते हुए पंजीयन की तारीख को 6 दिन और आगे बढ़ाया गया है। 5 मार्च तक भी किसानों ने पंजीयन नहीं कराया तो वे समर्थन मूल्य पर उपज नहीं बेच पाएंगे। वहीं सरकार ने चना, मसूर और सरसों के पंजीयन के लिए समय सीमा 10 मार्च तक बढ़ा दी है। अभी तक जिले में 69 हजार 832 किसानों ने गेंहू बेचने और 19 हजार 606 किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन कराया है। सरसों के लिए 298 और मसूर के लिए 15 किसानों ने पंजीयन कराया है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अब तक जिले में 73 हजार 39 किसानों के ही पंजीयन हो सके हैं। सोमवार को भी पंजीयन कराने का सिलसिला जारी था। एक दिन में 1000 किसान और जिलेभर में पंजीयन हो जाएंगे। पंजीयन केंद्रों पर किसानों की आवाजाही बढ़ रही है। लेकिन पंजीयन के आंकड़े उजागर कर रहे हैं कि सैकड़ों किसान अब तक केंद्रों तक नहीं आ सके हैं। शासन ने अब तक गेहूं खरीदी की तारीख तय नहीं की है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं। कि 25 मार्च के बाद खरीदी शुरू हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.