पीएमएमवीवाय में अब तक 33.49 लाख हितग्राहियों का पंजीयन

Updated on 23-02-2023 05:42 PM

प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना में प्रारंभ से अब तक 33 लाख 49 हजार 753 हितग्राहियों का पंजीयन कर लगभग 1474 करोड़ 15 लाख रूपये की मातृत्व सहायता राशि वितरित की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 5 लाख 19 हजार 875 हितग्राहियों का पंजीयन कर 274 करोड़ 75 लाख रूपये की मातृत्व सहायता राशि का वितरण किया गया है। मध्यप्रदेश, देश में योजना क्रियान्वयन में निरंतर प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा एक जनवरी 2017 से प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत लागू की गई प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति पर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों में सुधार लाने के लिये पात्र हितग्राहियों को प्रथम गर्भावस्था पर 5 हजार रूपये की राशि 3 किस्त में प्रदान करने का प्रावधान किया था। योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद प्रावधानों में परिवर्तन किया गया। योजना में द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाभ देने का प्रावधान किया गया। इस तरह प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना में प्रथम प्रसव पर 5 हजार रूपये की राशि 2 किस्त में दी जायेगी। द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म होने पर 6 हजार रूपये की राशि का लाभ एक किस्त में दिया जायेगा।

केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना में देश में प्रथम आने पर मध्यप्रदेश की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं और बच्चों की संवेदनशील योजनाओं में मध्यप्रदेश दूसरे राज्यों के लिये उदाहरण बनेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.