छुट्टी के दिन खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, स्लाट की संख्या बढ़ाकर की 924

Updated on 20-03-2024 12:18 PM
भोपाल। नये वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रापर्टी की दरों में वृद्धि होने के चलते लोगों ने वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री कराना शुरू कर दी है। इसके चलते पंजीयन विभाग ने छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही स्लाट की संख्या बढ़ाकर 924 कर दी गई है। हालांकि 25 मार्च को होली पर्व की वजह से कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 31 मार्च तक सभी दिन पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।बता दें कि नये वित्तीय वर्ष में जिले के 1443 स्थानों पर लगभग पांच से 95 प्रतिशत तक प्रापर्टी के दाम बढ़ जाएंगे।


प्रतिदिन दर्ज हो रहीं 300 से अधिक रजिस्ट्रियां

जिले में आइएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया में पंजीयन कार्यालय स्थित हैं। जहां पर लोग प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं। मार्च महीने में प्रतिदिन रिकार्ड 300 से अधिक दस्तावेज रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं।इसी के चलते पंजीयन विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार 72 स्लाट कर दिए हैं। जिले में कुल 13 सब रजिस्ट्रार हैं।

भूखंड की सबसे अधिक रजिस्ट्रियां

एक अप्रैल से लागू होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन के चलते वर्तमान दरों पर लोग भूखंड और घरों की रजिस्ट्री करवा रहे हैं।बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन में जिले में एक हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं।इनमें भूखंड और बंधक प्रापर्टी के दस्तावेज सबसे ज्यादा है।अब यह संख्या 31 मार्च तक बढ़ने की उम्मीद है।

रात में किए जा रहे हैं स्लाट बुक

रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ने के चलते सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में सेवा प्रदाता रात से सुबह चार बजे तक स्लाट बुक कर रहे हैं। दरअसल देर रात से सुबह चार बजे तक सर्वर की रफ्तार ठीक रहती है। उस दौरान जो स्लाट बुक होते हैं, उन्हीं की रजिस्ट्री हो पाती है।

इनका कहना है

एक अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन जारी हो जाएगी। एेसे में वर्तमान दरों पर लोग इस महीने में रजिस्ट्रियां करवा सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यालय खोले जाएंगे और स्लाट की संख्या भी बड़ा दी गई है।

स्वप्नेश शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.