वेदांत युवा शिविर के लिए पंजीयन शुरू

Updated on 21-02-2023 06:59 PM

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा वेदांत युवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मार्च और जून माह में होने वाले 3 शिविर के लिए न्यास द्वारा ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिए गए हैं। इन शिविरों में 18 से 40 आयु वर्ग के युवा नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। यह शिविर 10 दिवसीय होते हैं, जिसमें पारंपरिक आश्रम में गुरुकुल पद्धति से विद्वान संतों के मार्गदर्शन में युवाओं को वेदांत का स्वाध्याय, योग, भ्रमण आदि कराया जाता है। न्यास की वेबसाइट www.statueofoneness.in पर पंजीयन एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

पहला शिविर 6 से 15 मार्च तक अहमदाबाद गुजरात में स्वामी परमात्मानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में शिवानंद आश्रम में होगा। दूसरा शिविर 21 मार्च से 30 मार्च के बीच चिन्मय मिशन आश्रम सिधबाड़ी हिमाचल प्रदेश में स्वामी अव्ययानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में होगा। तीसरा शिविर चिन्मय इंटरनेशनल फाउंडेशन केरल में स्वामी अद्वयानंद सरस्वती जी के सानिध्य में होगा। प्रत्येक शिविर के लिए 50 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी यात्रा, आवास तथा भोजन व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। इन शिविरों का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से अद्वैत वेदांत दर्शन का लोकव्यापीकरण करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.