सहस्रधारा का कायाकल्प भारतीय खिलाड़ियों के लिए वरदान : एथलीट प्रद्युम्न

Updated on 07-02-2023 05:08 PM

इंदौर के एमिरेल्ड इंटरनेशल स्कूल में पढ़ने वाले प्रद्युम्न सिंह राठौर, जो कि मध्यप्रदेश की वाटर स्लालोम टीम में शामिल हैं, का कहना है कि मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मिलने के बाद महेश्वर के सहस्रधारा की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब वाटर स्लालोम का यह वैन्यू विश्व स्तरीय हो चुका है और आने वाले समय में इस खेल से जुड़े भारतीय एथलीटों को बहुत फायदा होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने छह साल पहले घोषणा की थी कि महेश्वर अब भारत का पहला वाटर स्लालोम सेंटर बन गया है। राज्य की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की देखरेख में तब से लेकर आज तक इस आयोजन स्थल में काफी सुधार हुआ है।

कई इंटरनेशनल ईवेंट्स में हिस्सा ले चुके प्रद्युम्न पहली बार खेलो इंडिया में हिस्सा ले रहे हैं। वैसे वे कई इंटरनेशनल इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन चूंकी वाटर स्पोर्ट्स (कैनोइं, कयाकिंग और वाटर स्लालोम) को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया है, लिहाजा वे भी इन खेलों में डेब्यू कर सके हैं।

चार साल पहले इस खेल को चुनने वाले प्रद्युम्न पांच इंटरनेशनल ईवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें तीन विश्व कप जो कि स्पेन, इटली और जर्मनी में आयोजित किए गए थे, शामिल हैं। साथ ही वह ईरान और थाईलैंड में आयोजित दो एशियन चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं।

प्रद्युम्न कहते हैं, थाइलैंड में मैं जूनियर केटेगरी में ओवरऑल चौथे स्थान पर रहा था। ईरान में यंगेस्ट प्लेअर आफ द कांटीनेंट का अवार्ड मिला था, जो मेरे लिए बहुत बड़ा पुरस्कार था। स्पेन इटली और जर्मनी में आयोजित विश्व कप में मेरा भारत की तरफ से अभी तक का बैस्ट परफोर्मेस था।

महेश्वर में मौजूद सुविधाओं के बारे में प्रदयुम्न कहते हैं, यह वेन्यू अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का हो चुका है। इसमें काफी सुधार हुआ था। पहले यहाँ काफी पत्थर थे। नदी तक आने में काफी दिक्कत होती थी। अब यहाँ सबकुछ अच्छा है। बोट को नदी तक लाने में काफी आसानी होती है और इस कारण हमारा काफी समय और एनर्जी बचती है, जिसे हम अपने खेल में लगा सकते हैं और अपने परफार्मेंस और टाइमिंग को बेटर कर सकते हैं।

खेलो इंडिया को लेकर प्रद्युम्न ने कहा, खेलो इंडिया एक शानदार मंच है। यहाँ की व्यवस्था विश्वस्तरीय है। हम पहली बार खेलो इंडिया में हिस्सा ले रहे हैं और यहाँ की व्यवस्था को विश्व कप और एशियन चेंपियनशिप जैसे आयोजन स्थलों जैसा कह सकते हैं।

क्या है वाटर स्लालोम

इसे केनोए स्लालोम भी कहा जाता है। इसका आयोजन रनिंग वाटर में होता है, जिसे व्हाइट वाटर भी कहा जाता है। इसमें कोर्स पर दो गेट होते है। एक हरा जो पानी के बहाव के साथ बना होता है और दूसरा लाल जो पानी के बहाव की विपरीत दिशा में बना होता है। स्टार्ट ग्रीन गेट से होता है और रेस रेड गेट से होते हुए समाप्त होती है। इसमें कोर्स की लंबाई 250 से 300 मीटर होती है। इसमें कुल 18 से 25 गेट्स डाले जाते हैं, जिनमें कम से कम 6 अपस्ट्रीम गेट्स डाले जाते हैं।

खिलाड़ी को दो तरह की पेनाल्टी से बचना होता है। अगर कोई खिलाड़ी गेट्स की पिन को छूता है तो उसकी रनिंग टाइम में से 2 सेकेंड जोड़ दिया जाता है और अगर आप किसी गेट को मिस करते हें तो फिर आपके टाइम में 50 सेकेंड जोड़ दिए जाते हैं। जब आप फिनिश लाइन तक पहुँचते हैं तो आपके स्कोर में पेनल्टी जोड़ी जाएगी और फिर आपका फाइनल स्कोर आएगा। इस इवेंट का आयोजन हीट्स, सेमीफाइनल और फाइनल फारमेट में होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.