हर्षोल्लास के साथ पूरे प्रदेश में मना गणतंत्र दिवस

Updated on 27-01-2023 04:46 PM

भारत का 74वां गणतंत्र दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियाँ निकाली गईं। सभी जिलों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने रीवा जिले में झंडावंदन किया। प्रदेश के 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और 20 जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर्स ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि-विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सागर में, जल-संसाधन, मछुआ-कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में, वन मंत्री श्री विजय शाह ने खण्डवा में, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर में, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने उमरिया में, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा में, राजस्व और परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दमोह में, खनिज साधन और श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने विदिशा में, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने गुना में, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी में, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नीमच में, पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने देवास में, सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने भिण्ड में, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने रतलाम में, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार में, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने श्योपुर में, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर में, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने सतना में, आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल-संसाधन राज्य मंत्री श्री राम किशोर कांवरे ने बालाघाट में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अशोकनगर में, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने मुरैना में, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने निवाड़ी में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री चौहान के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.