लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण : सीईओ श्री राजन

Updated on 19-04-2023 05:36 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण को लेकर आज उप जिला निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ऑनलाइन हुई इस बैठक में प्रदेश के समस्त 52 जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी व 230 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने फॉर्म 6, मृत मतदाताओं का नाम हटाने फॉर्म 7 और वोटर आईडी कार्ड में संशोधन के लिए लगने वाले फॉर्म 8 के लंबित चल रहे आवेदनों की समीक्षा की। समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 10 दिन के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलेवार हुई समीक्षा बैठक में बेहतर काम करने वाले जिलों की प्रशंसा की। जिलों में हर सप्ताह होने वाली (टीएल) समय-सीमा की बैठक में निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करने व बीएलओ एप को जल्द से जल्द लॉगिन करने के निर्देश दिए।

बीएलओ एप के माध्यम से दर्ज करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के दौरान बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र की लेटेस्ट फोटो बीएलओ एप के माध्यम से दर्ज करें।

अग्रिम रूप से लें आवेदन

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक साल में चार तिथियां निर्धारित की है। 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र हैं। ऐसे युवा जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उनका आवेदन अग्रिम रूप से लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा छूटे हुए मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़े, जिससे कोई भी मतदाता, मतदान से वंचित न रह जाए।

महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने आँगनवाड़ी, आशा, ऊषा कार्यकर्ता की लें मदद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में पुरूष मतदाता की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है, वहाँ महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने आँगनवाड़ी, ऊषा, आशा कार्यकर्ता की मदद लें। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.