हिजाब पहनकर बाइक चलाई, क्रिकेट और फुटबाल गेम खेले

Updated on 10-02-2022 06:19 PM

राजधानी में युवतियों ने हिजाब का अनूठे तरीके से किया समर्थन
 भोपाल । राजधानी में भी युवतियों द्वारा कर्नाटक का हिजाब पहनकर स्कूल आने का मामला गरमाता जा रहा है। शहर में एक कॉलेज में युवतियों द्वारा हिजाब का अनूठे तरीके से सर्मथन किया। यहां युवतियों ने हिजाब पहनकर बाइक चलाई,  क्रिकेट और फुटबाल गेम खेले। मध्‍य प्रदेश में भी स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा मंगलवार को हिजाब को लेकर दिए गए बयान के बाद यह मुद्दा गरमा गया। हालांकि एक दिन बाद ही सीएम शिवराज की नसीहत के बाद स्‍कूल शिक्षा मंत्री अपने बयान से किनारा कर गए हों, लेकिन हिजाब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विरोध के नाम पर लड़कियां हिजाब पहनकर तरह-तरह के करतब करती नजर आ रही हैं। बुधवार को राजधानी में ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवतियां हिजाब बांधकर बाइक से फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वीआइपी रोड का बताया जा रहा है। युवतियों का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो बाइक पर चार युवतियां बिंदास अंदाज में न सिर्फ अंगुलियों से विक्ट्री साइन दिखा रही हैं, बल्‍कि बाइक में पीछे बैठी एक युवती फ्लाइंग किस भी उछालती नजर आ रही है।  बुधवार शाम को हिजाब बांधकर बाइक चलाने के दो वीडियो वायरल हुए। इनमें से एक में तो चार युवतियां एक बाइक पर सवार हैं। सभी ने हिजाब बांध रखा है। इसके साथ ही इंटनेट मीडिया पर मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर चर्चा छिड़ गई। लोगों ने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर नियमों का उल्लंघन बताते हुए वीआइपी रोड पर पुलिस चेकिंग पर सवाल भी खड़े करना शुरू कर दिए। इस मामले में डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। कैमरों के फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसी तरह भोपाल के एक कालेज की छात्राओं के भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे हिजाब पहनकर क्रिकेट और फुटबाल जैसे गेम खेलती नजर आईं। यह कालेज कांग्रेस के स्‍थानीय विधायक आरिफ मसूद का बताया जा रहा है। उधर प्रदेश के उज्जैन शहर के कोठी पैलेस पर अज्ञात व्यक्ति ने हिजाब के समर्थन में भड़काऊ पोस्टर लगा दिया। सुबह मार्निंग वाक करने गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके पुलिस ने वहां पहुंचकर पोस्टर को हटाया और मामले की जांच शुरू की। एसपी सत्येन्द्र शुक्ला ने बताया कि फिलहाल एक पोस्टर लगा मिला है। ये किसने लगाया, इसकी जांच कर रहे हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.