खंडवा रोड से धार रोड के बीच त्रिकोणीय हिस्से में विकसित होंगे सड़क, ड्रेनेज, ग्रीन बेल्ट और मार्केट

Updated on 20-02-2023 05:48 PM

मास्टर प्लान के प्रावधानों को जमीन पर उतारने के लिए जोनल प्लान का एरिया तय हो गया है। स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (सिटोप) ने जोनल प्लान के लिए आर्किटेक्ट को वर्क आर्डर तीन दिन पहले जारी कर दिया है। पिछले दिनों भोपाल में बैठक में शहर के कुछ क्षेत्रों पर स्टडी की गई थी। इसमें तय किया गया कि खंडवा रोड और धार रोड के बीच नगर निगम सीमा का त्रिकोणीय हिस्सा है, जिसमें जोनल प्लान को उतारा जाएगा।

सिटोप के संचालक (समन्वय) राजेश नागल के मुताबिक आर्किटेक्ट श्रुति पुरोहित को जोनल प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अफसरों की बैठक के बाद प्रेजेंटेशन में खंडवा रोड और धार रोड के बीच का एरिया गूगल मैप के जरिए देखा गया। इसकी ग्राउंड रियलिटी भी देखी गई थी। इस हिस्से का जोनल बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद ही वर्क आर्डर जारी किया गया।

2018 जुलाई में आखिरी बैठक हुई थी जोनल प्लान के लिए।

02 जोनल प्लान के ड्राफ्ट बने भी, पर मंजूर नहीं हुए।
1993 में 73वें-74वें संविधान संशोधन में जोनल प्लान बनाने की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को दी थी
2035 के इंदौर को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान को रिवाइज किया जा रहा है।

16 वार्ड इस दायरे में आ रहे, सबसे बड़ा हिस्सा वार्ड 79 का, सबसे छोटा वार्ड 84 का

इस प्लान के यह फायदे... 75 हजार से 1 लाख तक आबादी की जरूरत के हिसाब से विकास

  • जोनल प्लान में कम से कम 10 हेक्टेयर क्षेत्र का लैंडयूज दर्शाते हैं।
  • शहर की माइक्रो प्लानिंग के लिए जोनल प्लान बनाया जाता है। यह प्लान 75 हजार से 1 लाख की आबादी को लेकर बनाया जाता है।
  • आमजन को पता चलता है कि उनके क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, सीवर सहित अन्य जनसुविधाएं कहां-कहां प्रस्तावित हैं और उनके प्लॉट के सामने कितनी चौड़ी सड़क गुजर रही है।
  • जोनल प्लान लागू होने पर नगर निगम के अफसर अपने हिसाब से सड़कों की लंबाई, चौड़ाई तय नहीं कर सकते।
  • सार्वजनिक सुविधाओं के लिए नाम मात्र के छोटे-छोटे खुले क्षेत्र छोड़कर खानापूर्ति भी नहीं की जा सकती।
  • आमजन से आपत्ति-सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। प्रारूप फाइनल होने पर ही इसे लागू किया जाता है।
  • जोनल प्लान सार्वजनिक होने के बाद फेरबदल नहीं हो सकता।

अभी मास्टर प्लान से चल रहे विकास कार्य

  • मास्टर प्लान में 60 से 220 फीट चौड़ी सड़कें प्रस्तावित रहती हैं।
  • ग्रीन बेल्ट, आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक-अर्द्धसार्वजनिक सुविधाओं को बड़े स्तर पर प्रस्तावित करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.