संघ मप्र में खोलेगा आधुनिक प्राइवेट सैनिक स्कूल:बुधनी के बगवाड़ा में नर्मदा किनारे 50 एकड़ जमीन पर आकार लेगा RSS का स्कूल

Updated on 15-01-2023 04:36 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्था विद्या भारती देश और मप्र के बीचोंबीच देश का सबसे आधुनिक प्राइवेट सैनिक स्कूल खोलने जा रहा है। खास बात यह है कि इस स्कूल की शुरुआत संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2025 में की जाएगी।

एक बात और इस स्कूल को खास बनाती है कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में बगवाड़ा गांव में नर्मदा तट के समीप बनाया जाएगा। स्कूल करीब 50 एकड़ में फैला होगा। प्रारंभिक तौर पर स्कूल के लिए 40 एकड़ जमीन विद्याभारती को मिल चुकी है।

भविष्य में स्कूल का आकार कैसा होगा, इस पर भी मंथन

सूत्रों के मुताबिक-यह सैनिक स्कूल अपने आप में अनोखा होगा जो आधुनिक मापदंडों और प्राचीन भारतीय सामरिक विरासत को अपने में समेटे होगा। इस स्कूल का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए जल्द ही भोपाल में विद्याभारती एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें स्कूल के वास्तुशिल्प, संसाधनों को लेकर चर्चा होगी। स्कूल का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नासिक के भोंसला मिलिट्री स्कूल से लेकर देश प्रमुख के सरकारी सैनिक स्कूलों का अध्ययन कराया जा रहा है। स्कूल का आकार कितना बड़ा होगा, भविष्य में कितना विस्तार हो सकेगा, इस पर मंथन का दौर चल रहा है। निर्माण पर आने वाले खर्च के लिए धन राशि समाज और दानदाताओं से जुटाने की योजना है।

पीपीपी मोड पर देश में बनना है 100 नए सैनिक स्कूल

इस साल रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी थी। इनमें एक स्कूल मंदसौर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय है। यह स्कूल केंद्र की पीपीपी मोड पर 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना से संबंधित हैं। वर्ष 2022 में शुरू हुए पीपीपी मोड वाले स्कूलों में 17 स्कूल ब्राउन फील्ड और 4 ग्रीनफील्ड स्कूल हैं। इनमें 12 एनजीओ द्वारा संचालित हैं। 6 निजी स्कूल और 3 राज्य सरकार के स्वामित्व वाले स्कूल हैं। ये देश में मौजूदा स्कूल से पूरी तरह अलग हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.