बोले- शादी के बाद बाबा से आशीर्वाद लेने आया हूं

Updated on 27-02-2023 09:00 PM

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर अक्षर पटेल, पत्नी मेहा के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सोमवार तड़के हुई भस्म आरती में दोनों शामिल हुए। भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों ने पिछले महीने जनवरी में ही शादी की है। अक्षर पटेल और मेहा ने साथ बैठकर करीब एक घंटे से अधिक समय नंदी हॉल में बिताया। भस्म आरती के बाद दोनों ने गर्भगृह में जाकर पूजा और अभिषेक किया।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड एक्टर और राजनीति से जुड़े वीवीआईपी महाकाल का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचते हैं। रविवार को केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे।

अक्षर ने कहा, शादी के बाद बाबा से आशीर्वाद लेने आया हूं

पूजन के बाद अक्षर ने मीडिया से बात की। बोले- भस्म आरती में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। इससे पहले 2016 में आया था, लेकिन भस्म आरती नहीं कर पाया था। शादी के बाद साथ में दर्शन करने का मौका मिला। अपनी भक्ति को मानिए, भगवान भोले आपके साथ हैं।

टेस्ट सीरीज के लिए पहुंचे हैं इंदौर

बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से इंदौर पहुंचे। अक्षर पटेल, कोच राहुल द्रविड़ के साथ शनिवार रात को इंदौर आए। इस समय भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

अक्षर और मेहा ने 26 जनवरी को शादी की

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अक्षर पटेल 26 जनवरी को गुजरात में अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। न्यूजीलैंड सीरीज से छुट्टी लेने के बाद अक्षर पटेल ने शादी की थी। अक्षर और मेहा ने शादी की तस्वीरें डालीं तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.