संत रविदास ने समाज को जाति-पांति से ऊपर उठने प्रेरित किया: राज्यपाल

Updated on 06-02-2023 04:59 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज दोपहर निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में संत रविदास जयंती समारोह में शामिल हुये। राज्यपाल श्री पटेल ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर संत रविदास के चित्र पर माल्यापर्ण किया। कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को जाति-पांति से ऊपर उठने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने जो कार्य किये वे अविस्मरणीय हैं। उनको याद करना समाज और मानव के लिये आवश्यक है। उन्होंने सच्चे भाव से सत्य के मार्ग पर चल कर नये समाज की राह बतायी। उन्होंने समाज में ऊँच-नीच का भेद मिटाया। राज्यपाल ने कहा कि महापुरूषों के जीवन चरित्र से जो प्रेरणा मिलती है वह एक दिन के लिये नहीं बल्कि पूरे जीवन के लिये है। उन्होंने कहा कि समाज में जो भी अच्छे कार्य करें उसे आवश्यक रूप से सम्मान दें तथा समाज में कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति संवेदनशील रहें।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समाज उत्थान के काम में लगे हुए हैं। सबसे पहले गुजरात के सीएम रहते उन्होंने बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण का अभियान प्रारम्भ किया था। उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर भारत के लिए केन्द्र और राज्य की सरकारों ने अनेकों योजनाएँ चलाई हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे खूब पढे़-लिखें और आगे बढ़ें तथा अपना और अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें। जहाँ भी रहे अपने माता-पिता को न भूलें। राज्यपाल श्री पटेल ने लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किये।

विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव ने पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। उपाध्यक्ष म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कट विकास निगम श्री नंदराम कुशवाहा ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.