साँची ने बाजार में उतारे 4 नवीन दुग्ध उत्पाद

Updated on 16-02-2023 05:23 PM

प्रबंध संचालक एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन श्री तरुण राठी ने बताया है कि उपभोक्ताओं की माँग पर गुरुवार से 4 नवीन साँची दुग्ध उत्पाद बाजार में लॉन्च किए जा रहे हैं। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के 2 नवीन दुग्ध उत्पाद मिष्ठी दोई और श्रीखंड लाइट तथा उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के 2 नवीन दुग्ध उत्पाद कोल्ड कॉफी और शुगर फ्री इलायची फ्लेवर्ड मिल्क 16 फरवरी 2023 से साँची पार्लरों, एजेन्सियों सहित साँची आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि साँची दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। साँची के विभिन्न स्वादिष्ट दुग्ध उत्पादों की श्रृंखला में मिष्ठी दोई, श्रीखंड लाइट, कोल्ड कॉफी और शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क जुड़ गया है।

नवीन उत्पादों की विशेषताएँ

साँची मिष्ठी दोई: घर के बने दही का स्वाद, प्रोटीन से भरपूर यह उत्पाद पाश्चुरीकृत दूध से बना हुआ है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 121 कैलोरी ऊर्जा, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, 4.5 प्रतिशत फैट होता है। सुबह के नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में सेवन करने से ताजगी भरा एहसास देता है। यह 100 ग्राम कप में उपलब्ध है। इसका मूल्य 15 रूपए और शेल्फ लाइफ 4 दिन की है।

साँची कोल्ड कॉफी

यह काफी के स्वाद से बना क्रीमी और गाढ़ा ठण्डा दुग्ध पेय पदार्थ है। इसका सेवन किसी भी समय ताजगी के लिए किया जाता है। प्रोटीन से भरपूर पेय पदार्थ में प्रति 100 ग्राम पर 75 कैलोरी, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.7 प्रतिशत फैट है। यह पीपी बॉटल 100 एमएल पैक में उपलब्ध है। इसका मूल्य 35 रूपए और शेल्फ लाइफ 180 दिन अर्थात 6 माह की है।

साँची शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क

स्टेरीलिसेड इलायची वाला शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 47 कैलोरी, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.7 प्रतिशत फैट होता है। यह पीपी बॉटल 100 एमएल में उपलब्ध है। इसका मूल्य 30 रूपए और शेल्फ लाइफ 180 दिन अर्थात 6 माह की है।

साँची श्रीखण्ड लाइट

इस उत्पाद की विशेषता यही है कि कम शक्कर वाला इलायची फ्लेवर में बनाया गया है। यह मिठाई गर्मियों में खाने में सर्वाधिक उपयोग की जाती है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 253 कैलोरी, 8 प्रतिशत प्रोटीन और 11 प्रतिशत फैट होता है। 100 ग्राम वाले कप की शेल्फ लाइफ 10 दिनों की रखी गई है। श्री राठी ने कहा कि‘‘साँची’’ का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को उनकी माँग के अनुरूप उच्च कोटि का दुग्ध उत्पाद प्राप्त हो। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत साँची ब्राण्ड के 4 नए उत्पाद लांच किए गए हैं। ये नवीन उत्पाद भी उपभोक्ताओं को पसंद आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.