आदिवासी युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देगा संघ:भोपाल में आदिवासी स्टूडेंट्स के लिए बनवाया हॉस्टल, सरकार्यवाह करेंगे उद्घाटन

Updated on 09-12-2022 05:21 PM

मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए राजनीति के मुख्य केंद्र पर आदिवासी वर्ग है। प्रदेश सरकार से लेकर बीजेपी और अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी आदिवासियों को आकर्षित करने में जुटा है। इसी लिहाज से भोपाल में पढ़ाई के लिए आने वाले आदिवासी वर्ग के स्टूडेंड्स को रहने के लिए आरएसएस ने अत्याधुनिक हॉस्टल बनवाया है। एमपी नगर में स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में यह हॉस्टल सीएसआर फंड से तैयार कराया गया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 11 दिसंबर को इसका लोकार्पण करेंगे।

वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रवीण ने बताया कि हॉस्टल में 60 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। वनवासी कल्याण आश्रम पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। वनवासी अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 छात्रावास पहले से संचालित हैं। भोपाल में जनजातीय छात्रों के लिए अलग-अलग तरह की कोचिंग चलती हैं। कौशल विकास को भी इसमें शामिल किया गया है। पढ़ाई के साथ छात्रों के भीतर कौशल विकास भी हो, इसके लिए यहां कम्प्यूटर लैब, वाचनालय और स्टडी सर्किल भी संचालित होगा। छात्रों को स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। विभिन्न मामलों के विशेषज्ञ इस केन्द्र पर आकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

तीन दिन भोपाल में रहेंगे संघ के सरकार्यवाह

11 से 13 दिसंबर को राष्‍ट्रीय स्‍वयं ससेवक संघ के सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबाेले भोपाल के दौरे पर रहेंगे। वे 11 दिसंबर को लाल परेड मैदान पर स्‍वयं सेवकों के शारीरिक प्रकट कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत बतौर मुख्‍य अतिथि होंगे। इसी दिन शाम 6:30 बजे एमपी नगर में वनवासी कल्याण परिषद के एकलव्‍य संकुल परिसर में कौशल विकास केंद्र के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत राष्‍ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्‍यक्ष हर्ष चौहान, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक दीपक बसु व वनवासी कल्‍याण आश्रम के राष्‍ट्रीय महामंत्री योगेश बापट भी मौजूद रहेंगे। वनवासी कल्‍याण परिषद के प्रांतीय कार्यालय ‘ए‍कलव्‍य संकुल परिसर’ में कौशल विकास भवन का निर्माण किया गया है। इस चार मंजिला भवन में करीब 50 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। यहां 30 से अधिक प्रशिक्ष‍णार्थियों के नियमित रूप से रहने की व्‍यवस्‍था की गई है।

यहां डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। वनवासी कल्‍याण परिषद मध्‍यभारत प्रांत में 15 छात्रावास संचालित करती है, जिनमें 697 छात्र-छात्राओं को आवास सुविधा मुहैया कराते हुए आत्मनिर्भर बनाने में मदद की जा रही है। परिषद के महिला कार्य के अंतर्गत पौधरोपण, संस्‍कार केंद्र, बालवाड़ी, सत्‍संग केंद्र जैसे छोटे-छोटे प्रकल्‍पों के माध्‍यम से वनवासी समाज में समरसता एवं जागृति लाने के लिए काम किए जा रहे हैं।

2500 स्‍वयंसेवक एक साथ करेंगे शारी‍रिक प्रदर्शन

11 दिसंबर की शाम 4:30 बजे से राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के भोपाल विभाग का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम लाल परेड मैदान पर होगा। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाेले मुख्‍य वक्‍ता के रूप में स्‍वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। वहीं, कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत होंगे।

कार्यक्रम में 2500 से अधिक स्‍वयंसेवक शाखाओं में प्रतिदिन चलने वाले शारीरिक अभ्‍यास का प्रदर्शन करेंगे। शाम 4:30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में स्‍वयंसेवक दंड के 10 प्रगत प्रयोग, समता, दंड योग, व्‍यायाम योग, बैठकर करने वाले योग आदि का प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ घोष के तीन दल घोषवादन करेंगे। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक अशोक पाण्‍डे, विभाग संघचालक डॉ. राजेश सेठी भी मौजूद रहेंगे।

16 जिलों में रोजगार सृजन केंद्रों का होगा शुभारंभ

12 दिसंबर को सरकार्यवाह 16 जिलों के रोजगार सृजन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। शिवाजी नगर स्थित विद्याभारती के कार्यालय सी-13 में यह कार्यक्रम होगा। स्‍वदेशी जागरण मंच के इस रोजगार सृजन केंद्र का प्रत्‍यक्ष और दूसरे 15 जिलों में आभासी माध्‍यम से सरकार्यवाह करेंगे। मध्‍यभारत प्रांत के सभी 16 जिलों के केंद्रों पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा। स्‍वदेशी जागरण मंच द्वारा देशभर में 12 जनवरी से स्‍वाबलंबी भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके अं‍तर्गत युवाओं को रोजगार प्राप्‍त करने के लिए उनके कौशल का विकास करने के लिए सृजन केंद्र स्‍थापित किए जा रहे हैं। इन सृजन केंद्रों पर युवा प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्‍त कर सकेंगे।

तीन दिवसीय व्‍याख्‍यानमाला का करेंगे शुभारंभ

13 से 15 दिसंबर तक रवीन्‍द्र भवन में भारतीय विचार संस्‍थान न्‍यास भोपाल द्वारा तीन दिवसीय व्‍याख्‍यानमाला आयोजित की जा रही है। 13 दिसंबर को शाम 6:00 बजे इसका शुभारंभ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले करेंगे। सीबीआई के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्‍ला कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करेंगे। मुख्‍य वक्‍ता दत्‍तात्रेय होसबाले ‘श्रेष्‍ठ भारत बनाने में प्रबुद्ध जन की भूमिका’ विषय पर प्रबुद्ध श्रेणी के श्रोताओं के समक्ष विचार रखेंगे।

दूसरे दिन 14 दिसंबर को सायं 5:30 बजे कार्यक्रम के मुख्‍य वक्‍ता राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्‍पुते ‘ध्‍येनिष्‍ठ जीवन की दिशा’ विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता आरटेक सॉल्‍यूशन लिमिटेड के चेयरमैन अमित अनिल राजे करेंगे। व्‍याख्‍यानमाला के अंतिम दिवस गुरुवार 15 दिसंबर को सायं 5:30 बजे मातृशक्ति के लिए व्‍याख्‍यान आयोजित होगा। इसमें मुख्‍य वक्‍ता सर्वोच्‍च न्‍यायालय नई दिल्‍ली की वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता मोनिका अरोड़ा ‘मातृशक्ति: कल-आज और कल’ विषय पर व्‍याख्‍यान देंगी। सैम ग्‍लोबल विश्‍वविद्यालय की कुलाधिपति प्रीति सलूजा कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.