दुर्लभ सूर्यग्रहण के ज्ञान को सुलभ बनाने सारिका का विद्याविज्ञान

Updated on 08-04-2023 06:42 PM
 अब ग्रहण भी हाईब्रिड, 20 अप्रैल को आ रहा है दुर्लभ संकर सूर्यग्रहण 

आंशिक, वलयाकार और पूर्ण, तीनों ग्रहण होंगे संकर सूर्यग्रहण में 

भोपाल। जंतुओं की हाईब्रिड, फसलों की हाईब्रिड वैरायटी तो आमशब्द हो गये हैं लेकिन ग्रहण भी हाईब्रिड हो यह कम ही लोग जानते हैं । आगामी 20 अप्रैल की अमावस्‍या को चांद, सूरज पर हाईब्रीड सूर्यग्रहण लगाने जा रहा है । आम ग्रहण की तरह यह केवल पूर्ण (टोटल सोलर इकलिप्‍स)  या केवल वलयाकार (एन्‍यूलर सोलर इकलिप्‍स नहीं होगा बल्कि इस बार ये दोनो प्रकार के ग्रहण एक ही दिन में घटित होने जा रहे हैं । इसके आसपास के क्षेत्र में आंशिक सूर्यग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्‍स) होगा ।
दुर्लभ माने जाने वाले इस ग्रहण की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में बताया कि तीनों ग्रहण एक साथ दिखाई देने के कारण ही इसे हाईब्रिड सोलर इकलिप्स कहा जाता है। यह ग्रहण वैसे भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया   के अलावा दक्षिणी गोलार्द्ध में देखा जा सकता है ।
सारिका घारू ने बताया कि जब पृथ्वी की परिक्रमा करता चंद्रमा , सूर्य और पृथ्वी के बीच और एक रेखा में आ जाता है तो सूर्यग्रहण होता है । इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होता है तो सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और उस भाग में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखता है। यदि चंद्रमा दूर रहता है तो सूर्य एक कंगन के रूप में चमकता दिखता है , इसे वलयाकार सूर्यग्रहण)  कहते हैं। अगर चंद्रमा न तो ज्यादा दूर हो और न ही बहुत पास तो हाईब्रिड सोलर इकलिप्स की स्थिति बनती है ।
सारिका ने जानकारी दी कि एक रिसर्च के अनुसार इस दुर्लभ ग्रहण में पूर्ण या वलयाकार ग्रहण की स्थिति को दुनिया के सिर्फ लगभग 4 लाख से कुछ कम ही लोग देख पायेंगे । यह विश्‍व की अनुमानित जनसंख्‍या का 0.004 प्रतिशत है । वहीं लगभग 70 करोड् लोग आंशिक ग्रहण को देख सकेंगे जो कि उस भौगोलिक क्षेत्र में निवास करते हैं । दुर्लभ हाईब्रिड सोलर इकलिप्‍स इस सदी के दौरान होने वाले 224 सूर्यग्रहण में से सिर्फ 7 बार ही होगा अर्थात इसकी भागीदारी सिर्फ 3.1 प्रतिशत ही होगी । तो समझने के लिये हो जाईये तैयार साइंस, संकर सूर्यग्रहण का ।

पिछले तथा आगामी हाईब्रिड सोलर इकलिप्‍स -।

4 अक्‍टूबर 1986
29 मार्च 1987
9 अप्रैल 2005
3 नवम्‍बर 2013
20 अप्रैल 2023

15 नवम्‍बर 2031

25 नवम्‍बर 2049

21 मई 2050

6 दिसम्‍बर 2067

- सारिका घारू @GharuSarika

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.