नरेला विधानसभा के होली मिलन समारोह में दिखा वृंदावन का दृश्य

Updated on 17-03-2023 05:08 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग गुरूवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 39, 40 और 58 में होली मिलन समारोह के आयोजन में शामिल हुए। मंत्री श्री सारंग ने श्रृंगारिक राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। श्री सारंग ने कहा कि होली का पर्व सद्भावना और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है और सभी के जीवन में यह सुख और आनंद का रंग सदैव बना रहे।

अपनत्व का भाव ही नरेला को परिवार बनाता है

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला में हर त्यौहार भव्य रूप में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के अवसर पर पिछले वर्ष 1 लाख से अधिक बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर एक अटूट रिश्ता बनाया है। यह अपनत्व का भाव ही नरेला विधानसभा को नरेला परिवार के रूप में स्थापित करता है।

होली मिलन समारोह में दिखा वृंदावन का दृश्य

नरेला विधानसभा के तीनों वार्डों में आयोजित होली मिलन समारोह पुष्पों की सुगंध के साथ वृंदावन की होली जैसा प्रतीत हो रहा था। श्री सारंग ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में तैयार कलाकारों एवं रहवासियों पर पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा फाग गीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई। राधा-कृष्ण के साथ खेली गई फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

मंत्री श्री सारंग का किया रहवासियों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से भव्य स्वागत

होली मिलन समारोह के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन के बाद मंत्री श्री सारंग का रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा, ढोल-ताशों एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.