3794 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ 91 लाख की छात्रवृत्ति

Updated on 18-02-2023 05:25 PM

श्रम कल्याण मंडल की शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना और शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में इस वर्ष 3794 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ 91 लाख 21 हजार 150 रूपये छात्रवृत्ति वितरित की जा रही है। शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना में 3561 विद्यार्थियों को एक करोड़ 65 लाख 87 हजार 150 रूपये तथा शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में 233 छात्र-छात्राओं को 25 लाख 34 हजार रूपये छात्रवृत्ति दी जा रही है। यह राशि मंडल के क्षेत्रीय कार्यालयों से वितरित की जा रही है।

मंडल की शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना और शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना इस वर्ष से म.प्र. लोक सेवा गांरटी स्कीम में शामिल की गई है। अगले वर्ष से इन दोनों योजनाओं में आवेदन पत्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भरे जायेंगे।

मण्डल द्वारा शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 5वीं से उच्च शिक्षा स्तर तक 2000 से 25 हजार रूपये तक छात्रवृत्ति कक्षा वार प्रदान की जाती है। इसी तरह शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में स्नातक और उपर की कक्षाओं में 70 प्रतिशत तथा चिकित्सा शिक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 10 हजार से 25 हजार रूपये तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। श्री गोंडाने ने बताया कि मंडल में पहली बार ही छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 2 करोड़ रूपये संगठित क्षेत्र में श्रमिकों के शिक्षारत पुत्र-पुत्रियों को वितरित किये जा रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.