लंबित शिकायतें देख अफसरों पर नाराज हुई महापौर

Updated on 06-04-2023 05:57 PM

राजधानी में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम द्वारा नई नगर सरकार के गठन के बाद महिला महापौर हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। लेकिन इसमें शिकायत करने के बाद भी महिलाओं की शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हेल्पलाइन की समीक्षा करने पहुंची महापौर मालती राय नाराज हो गई और उन्‍होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई।

बता दें कि इसके पहले भी पिछले मंगलवार को महापौर हेल्पलाइन की समीक्षा करने पहुंची थी। तब भी उन्होंने सीवेज, जलकार्य और अतिक्रमण विभाग में लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इधर बुधवार को भी महापौर सीवेज की पेंडिंग शिकायतों पर फिर नाराज हो गईं। उन्होंने मोबाइल पर ही अफसरों को फटकार लगा दी। इसके बाद अपने कार्यालय में तलब किया।

सीवेज का काम देखने वाले एक अधिकारी द्वारा मोबाइल पर काल रिसीव नहीं करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। पिछले सप्ताह भी महापौर सीवेज की शिकायतों पर ही नाराज हुई थीं। साथ ही महापौर राय ने हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की कार्रवाई का कम्प्यूटर पर अवलोकन किया और अनेक शिकायतकर्ताओं से पर शिकायतों वसमस्याओं के निराकरण के संबंध में फीडबैक भी लिया। महापौर ने स्मार्ट सिटी द्वारा संधारित स्ट्रीट लाइट के अलावा जलापूर्ति एवं सीवेज की समस्याओं के निराकरण में विलंब पर नाराजगी जताई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.