इंदौर में दिनदहाड़े अपहरण से सनसनी:बोलेरो में आए आधा दर्जन लोगों ने उठाया, सीहोर पुलिस के जवान निकले किडनैपर

Updated on 02-12-2022 05:01 PM

इंदौर में एक व्यक्ति के दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से एरोड्रम इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस के साथ आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया। इधर पुलिस के आला अधिकारी मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज तलाशते रहे। रात में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। गुरुवार दोपहर बाद खुलासा हुआ कि उक्त युवक को सीहोर पुलिस किसी आपराधिक प्रकरण में इंदौर से गिरफ्तार कर ले गई है।

TI संजय शुक्ला के मुताबिक मामला हुजूरगंज का है। बुधवार को कमाठीपुरा का राकेश पुत्र घीसालाल अपने रिश्तेदार के यहां गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। रास्ते में उसे बोलेरो में सवार कुछ लोगो ने रोका और गाड़ी में बैठाकर ले गए। कुछ लोगों ने देखा तो उन्हें माजरा समझ नही आया। बाद में राकेश के अपहरण की सूचना परिवार तक पहुंची। जहां सभी इकट्‌ठा होकर थाने आ गए।

फुटेज में बोलरो दिखी, पुलिस ने तेज की मूवमेंट
राकेश के परिवार के लोग कुछ फुटेज लेकर पुलिस के पास पहुंचे। बताया कि हुजूरगंज इलाके से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में उसे ले जाया गया है। पुलिस ने राकेश की हिस्ट्री निकाली तो पता चला कि उस पर दो-तीन आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को रंजिश के चलते अनहोनी की बात लगी। मोबाइल की डिटेल और गाड़ी के फुटेज निकालते हुए पुलिस बायपास तक पहुंची।

इच्छावर और नसरुल्लागंज में थी तलाश
पुलिस को बायपास के फुटेज से बोलेरो के भोपाल रोड की तरफ जाने की जानकारी लगी। बाद में पता चला कि उक्त गाड़ी इच्छावर और नसरुल्लागंज पुलिस की है। यहां से राकेश के बारे में जानकारी मांगी गई तो पता चला कि लाखों की ठगी और धोखाधड़ी के मामले में उसकी दो थानों की पुलिस को तलाश थी। उसके वारंट भी निकले थे। इसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। राकेश की लोकेशन ट्रेस नही हो रही थी। जिसके बाद उसकी तलाश में इंदौर में भी मुखबिर को एक्टिव किया गया था। उसकी दिनचर्या की जानकारी निकालकर उसे उठा लिया गया।

इंदौर पुलिस को नहीं थी सूचना
मामले में एरोड्रम थाने के टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि इंदौर पुलिस के अफसरों को बाहर की पुलिस की राकेश की गिरफ्तारी को लेकर कोई सूचना नही दी गई थी। इस मामले में इंदौर के अफसरों ने बाहर की पुलिस से सवाल-जवाब भी किए। सूत्रों के मुताबिक राकेश ने वल्लभ भवन के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगो से रुपए ऐंठ लिए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच उसे ढूंढ रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.