मेघालय से आये 18 प्रतिभागियों की सात दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Updated on 19-01-2023 06:06 PM

लघु वनोपज प्र-संस्करण अनुसंधान केन्द्र बरखेड़ा पठानी भोपाल में मेघालय से आए प्रतिभागियों की 7 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सीईओ डॉ. दिलीप कुमार ने किया। उद्यमिता से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला में कौशल विकास और हर्बल आयुर्वेदिक औषधियों से उद्यमिता विकास के महत्व को प्रोत्साहन देने के गुर सिखाये जायेंगे। कार्यशाला में 18 प्रतिभागी उद्यमिता का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि कौशल विकास और प्रदेश में उपलब्ध हर्बल संसाधनों का उपयोग कर आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सीईओ डॉ. दिलीप कुमार ने प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध जैव-विविधता और मेघालय राज्य में उपलब्ध जैव-विविधता में उपयोगिता, कौशल विकास और उद्यमिता के जरिए स्वयं का राज्य के विकास में महती भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यशाला में रोजाना तकनीकी और प्रायोगिक सत्र होंगे। इसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के उत्पादन, गुणवत्ता परीक्षण, औषधि निर्माण आदि विषयों पर गहन चर्चा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.