MP में 6 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी:ग्वालियर-जबलपुर में 6 डिग्री तक आएगा टेम्प्रेचर

Updated on 04-12-2022 05:05 PM

मध्यप्रदेश में अब 6 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्वालियर और जबलपुर में रात का टेंप्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे आ सकता है। हालांकि इंदौर-भोपाल में 10 से 8 डिग्री तक तापमान जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान से आ रही हवाएं हिमालय के ऊपर सक्रिय हैं। यह 5 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। उसके जाते ही तापमान में गिरावट होगी। इसकी एंट्री ग्वालियर-चंबल से होगी।

दिन में पारा 30 डिग्री के नीचे आएगा
मध्यप्रदेश में अभी दिन का पारा 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। 6 दिसंबर से यह 26 डिग्री सेल्सियस से कम हो सकता है। ऐसे में दिन भी हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। रात का पारा ज्यादा गिरने के कारण रात को अधिक सर्दी महसूस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय सर्दी में ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए। यही नहीं, सर्दी से बचने के लिए कई सतहों में गर्म कपड़े पहना चाहिए।

दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक हो गए
मध्यप्रदेश में अभी दिन और रात के तापमान काफी चढ़ गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और रात का 12 डिग्री से ऊपर चला गया है। अभी तीन दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। 6 दिसंबर से मौसम में अचानक बदलाव होगा।

दो तीन दिन जगह ही तापमान में सामान्य से कम
सिवनी और नरसिंहपुर में शनिवार को दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नीचे चला गया। सबसे कम सिवनी में 22 डिग्री और नरसिंहपुर और रायसेन में 24-24 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। बैतूल और धार में न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री से नीचे चला गया है। हालांकि दिन का पारा शनिवार को सभी इलाकों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। रात का पारा भी एक से दो डिग्री तक चढ़ गए हैं। सिर्फ रासेन, पचमढ़ी और नौगांव में पारा 7 डिग्री के नीचे चल रहा है।

ज्यादा स्ट्रांग नहीं है सिस्टम
वैज्ञानिक हुसैन ने बताया कि अभी हिमालय के ऊपर सिस्टम बना हुआ है। हिमालय में अभी ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई है। इस कारण से हवाएं ज्यादा प्रभाव कारी नहीं हो पा रही हैं, लेकिन हवाएं के नॉर्थनली होने से इसका मध्यप्रदेश में असर ठंड के रूप में पड़ेगा।

मौसम बदल रहा है
पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रशांत महासागर की समुद्री सतह का तापमान लगातार सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। ला-नीना की परिस्थितियां लगातार सक्रिय हैं। इससे सर्दी पर असर पढ़ा है। यही कारण है कि इस बार नवंबर में मध्यप्रदेश का तापमान बीते 22 साल में सबसे कम रहा। हालांकि इसका लंबे समय तक ज्यादा नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.