उन 308 लोगों के लिए भगवान थे शरद यादव:तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी से कहा था, यह लोग मेरे जबलपुर के, लगनी चाहिए नौकरी

Updated on 15-01-2023 04:31 PM

भले ही स्वर्गीय शरद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए और हमारे बीच ना हो पर उनके एहसान हमेशा लोगों के जहन में रहेंगे। स्वर्गीय शरद यादव ने जबलपुर के 308 लोगों की रेलवे में स्थाई नौकरी लगवाई थी। बात उस समय की है जब रेल मंत्री ममता बनर्जी थी , शरद यादव के कहने पर रेल मंत्री रहीं ममता बनर्जी ने महज 3 माह के अंदर 300 से अधिक लोगों की रेलवे में नौकरी लगवाई थी और वह भी इसलिए क्योंकि स्वर्गीय शरद यादव ने ममता बनर्जी से कहा था ये लोग जबलपुर के हैं और जबलपुर के लोगों को मैं कभी भी निराश नहीं करता हूं।

रेलवे में पदस्थ टीसी अनिल वानखेड़े ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि हम लोग रेलवे में पानी पिलाने का अस्थाई काम करते थे, 3 माह के बाद हम लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। कई मर्तबा अधिकारियों से मिलें , दिल्ली के चक्कर भी लगाए पर किसी ने नहीं सुनी। एक बार फिर से हम सभी लोग दिल्ली गए और सीधे स्वर्गीय शरद यादव के बंगले पहुंचे। जैसे ही हम लोगों ने उन्हें बताया कि हम सब जबलपुर से आए तो उन्होंने सभी को ना सिर्फ चाय नाश्ता करवाया बल्कि यह भी पूछा कि इतने सारे लोग आखिर क्यों जबलपुर से दिल्ली आए हैं।

अनिल वानखेड़े ने बताया कि जब हम लोग शरद यादव से मिलें और उन्हें बताया कि हम सभी 308 लोग रेलवे में अस्थाई काम करते थे लेकिन हम लोगों को निकाल लिया गया है, इतना सुनते ही स्व शरद यादव ने तुरंत अपनी पीए से कहा कि रेल मंत्री ममता बनर्जी से मेरी बात करवाओ इतना ही नहीं शरद यादव ने ममता बनर्जी को पत्र भी हमारे लिए लिखा ।

रेलवे में पदस्थ टीसी अनिल वानखेड़े ने बताया कि आज ना सिर्फ मैं बल्कि वो 308 परिवार भी शरद यादव जी के कारण ही रेलवे में नौकरी कर रहा है। शरद यादव जी के निधन की खबर से हम सब लोग बहुत दुखी है ऐसा लग रहा है जैसे कि हमारे सिर से हमारे किसी बड़े का हाथ हट गया हो। अनिल वानखेड़े ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को पता चला कि शरद यादव जी का निधन हो गया है वैसे ही ऐसा लगा जैसे कि कोई बड़ा हमसे बहुत दूर चला गया हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.