आनन-फानन में हो रही डिपार्टमेंट की शिफ्टिंग, खतरे में पड़ सकती हैं नई सीटें

Updated on 20-02-2023 05:49 PM

गांधी मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजी, गेस्ट्रो और सीटीवीएस डिपार्टमेंट में पीजी की 4-4 सीट के अलावा 6 अन्य डिपार्टमेंट में भी सीटें बढ़ाई जानी हैं। इसके लिए एनएमसी की टीम निरीक्षण करने आ रही यही नहीं एमबीबीएस की माैजूदा 250 सीटों के रिन्युअल के लिए भी निरीक्षण किया जाना है। हालांकि, इसके लिए अभी तक कॉलेज में तैयारियां ही पूरी नहीं हुई हैं।

आलम यह है कि 17 फरवरी को यूरोलॉजी, गेस्ट्रो और सीटीवीएस डिपार्टमेंट की शिफ्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। इमरजेंसी की बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर यूरोलाॅजी और तीसरे फ्लोर पर सीटीवीएस के वार्डों को शिफ्ट करने का काम शनिवार से शुरू हुआ जो रविवार को भी जारी था। इसी प्रकार गेस्ट्रो जो अभी पुरानी बिल्डिंग में लग रहा था उसे पास की सीटीएमआरआई बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर शिफ्ट किया जा रहा है।

7 महीने पहले अप्लाई किया था
पता चला है कि निरीक्षण के लिए जीएमसी की ओर से करीब सात महीने पहले ही एप्लाई कर दिया गया था, लेकिन इस दौरान यह व्यवस्थाएं नहीं की गईं। अभी जब टीम के आने की सुगबुगाहट हुई तो आनन-फानन में यह व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आशंका यह है कि अगर व्यवस्थाएं जमने से पहले टीम यहां निरीक्षण करने आ पहुंची तो नई सीटें खतरे में पड़ सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.