महाशिवरात्रि पर होगा शिव विवाह, लाल बत्ती की पालकी में विराजेंगे भोले बाबा

Updated on 17-02-2023 06:13 PM

भिंड में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव विवाह का आयोजन होने जा रहा है। इस शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। शिव बारात महोत्सव समिति द्वारा बाजार में जाकर शहर वासियों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इधर लहार कस्बे में भी शिव बारात को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
पालकी में दूल्हा बनकर विराजेंगे भोले बाबा
वैदिक रस्मों के साथ भिंड में हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात और विवाह उत्सव का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व होगा। शिव विवाह के एक दिन पहले 17 फरवरी 2023 को काली माता मंदिर गौरी रोड पर मंडप संगीत हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम दोपहर 2:00 से रात्रि 8:00 बजे तक होगा जिसमें सभी भक्तों के लिए यहां पर कढ़ी और भात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
शिव महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी 2023 को भोले बाबा लाल बत्ती पालकी में शहर का भ्रमण करते हुए गौरी पर काली माता मंदिर पर पहुंचेंगे जिसमें दर्जनों रथ बग्गी बैंड और बाहर से बैंड और बग्गी आएंगी। शिव बारात शहर वासियों को शामिल किए जाने को लेकर शिव बारात समिति के सदस्यों ने पीले चावल देकर शिवरात्रि को शिव बारात के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर डॉ रमेश दुबे अमित दुबे अमित जैन अतुल पाठक प्रशांत सोनी रवि बाजपेई सूरज बरुआ पीयूष शर्मा लटूरी प्रसाद शर्मा ओम प्रकाश बाबू जी विपिन बघेल मनोज जैन गोपाल राजावत दिलीप जी रिंकू तिवारी दिलीप जैन सुभाष दुबे अभिषेक मिश्रा पुष्पेंद्र यादव यश सोनी द्वारा शहर में भ्रमण कर सभी लोगों को पीले चावल देकर रात के लिए आमंत्रित किया।
लहार में निकलेगी शिव बारात
इधर लहार कस्बे में श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा दिख रही है। यहां भगवान शंकर पर शिव विवाह का आयोजन होने जा रहा हैं। श्रद्धावान दीपक शर्मा ने बताया ये शिव बारात लोहिया चौराहे से शुरू होगी जोकि पचपेड़ा तिराहे से होते हुए गल्ला मंडी से पुराना बाजार, सराफा बाजार, खेरापति हनुमानजी, पचौरी मोहल्ला होते हुए मढ़या पुरा चौराहे होकर बस स्टैंड फिर वापस लोहिया चौराहे शंकर जी के मंदिर पहुंचेगी। एक दूसरी शिव बारात प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर अनेक मार्गों से होकर भाटनताल स्थित तालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.