रेस्टोरेंट बिजनेस में पार्टनर बनाने का सपना दिखा हड़पे 16 लाख रुपए

Updated on 27-02-2023 09:11 PM

ग्वालियर में सिंचाई विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी को रेस्टोरेंट बिजनेस में पार्टनर बनाने का सपना दिखाकर एक पहचान वाले ने 16 लाख रुपए की चपत लगा दी। रुपए लेने के बाद ना तो रेस्टोरेंट खुला ना ही रुपए लौटाए। घटना थाटीपुर स्थित शासकीय क्वार्टर की है। समय ज्यादा बीतने पर जब महिला ने पहचान वाले से अपने 16 लाख रुपए वापस मांगे तो वह आजकल में लौटाने की कहकर टहलाता नजर आया।

महिला कर्मचारी ने दबाव बनाया तो आरोपी ने कर्मचारी को चेक थमा दिए और जब कर्मचारी ने चेक बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। ठगी का अहसास होते ही महिला कर्मचारी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली महिला कर्मचारी रश्मि सिरके सिंचाई विभाग में पदस्थ है। थाटीपुर थाना क्षेत्र में ही रहने वाले सौरभ राणा से काफी समय से अच्छी जान पहचान है। जून 2022 में सौरभ, रश्मि के सरकारी क्वार्टर पर आया और उन्हें बताया कि वह है यह नया रेस्टोरेंट खोल रहा है। उसे रेस्टोरेंट खोलने के लिए कुछ रकम की जरूरत है। उसने ऑफर दिया कि वह उसे रुपए उधार देकर उसकी मदद कर दे या फिर रेस्टोरेंट में पार्टनर बन जाए। महिला के रेस्टोरेंट बिजनेस में साझेदार बनाने का सपना दिखाया। साथ ही बोला की रेस्टोरेंट चलते ही वह उससे लिए हुए पैसे भी लौटा देगा और हम दोनों की पार्टनरशिप भी बनी रहेगी। सौरभ राणा ने महिला कर्मचारी को बताया कि रेस्टोरेंट खोलने के लिए 32 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। 16 लाख आप दे दो 16 लाख मैं दे देता हूं।

रुपए ले गया न रेस्टोरेंट खोला न रुपए लौटाए
डील पसंद आने पर महिला कर्मचारी रश्मि तैयार हो गई और 16 लाख रुपए सौरभ राणा को दे दिए। रुपए लेने के बाद जल्द ही सौरभ राणा ने रेस्टोरेंट का एग्रीमेंट करने की बात कही लेकिन कई महीनों के बीतने के बाद भी ना तो रेस्टोरेंट खोला ना ही एग्रीमेंट किया महिला कर्मचारी उसे फोन लगाती तो वह फोन भी नहीं उठाता था।

महिला ने पैसे मांगे तो आरोपी बोला जो करना है कर लो
सौरभ से परेशान होकर जब मिलाने सौरभ से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने महिला कर्मचारी को कुछ चेक थमा दिए महिला कर्मचारी ने जब चेक बैंक में लगाए तो वो बाउंस हो गए। बैंक मैनेजर से बात की तो पता चला कि जो चेक सौरव राणा ने उसे दिए हैं वह खाता तो काफी पहले वह क्लोज कर आ चुका है। महिला कर्मचारी ने जब शिकायत करने की कहा था सौरभ ने उसे भरोसा दिलाया कि वह जल्दी उसके पैसे वापस लौटा देगा। जब उसके बाद भी वह ने पैसे नहीं लौटा रहा था। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को पकड़ने टीम रवाना
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाने पर आकर एक महिला कर्मचारी ने शिकायत की है कि रेस्टोरेंट में पार्टनर बनाने का झांसा देकर उसके एक परिचित युवक ने लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी कर ली है। जब उसने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो उसे चेक थमा दिए जो बैंक में लगाते ही बाउंस हो गए। पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी युवक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.