5 करोड़ की लागत से होगा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग

Updated on 06-03-2023 04:36 PM

नरेला विधानसभा में छोला दशहरा मैदान स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर का 5 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा। इसे मिनी कॉरिडोर की तरह बनाया जायेगा। साथ ही मन्दिर परिसर के समीप मार्केट को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने वार्ड 76 में विकास यात्रा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर राजधानी भोपाल के सबसे भव्य मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा।

आस्था का केंद्र श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि छोला दशहरा मैदान के पास श्री खेड़ापति हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जन-कल्याण के लिए श्री हनुमान जी महाराज ने स्वयं इस स्थान का चयन किया और मूर्ति प्रगट हुई। मंदिर के स्वरूप में समय के साथ परिवर्तन होता रहा। अब यह मंदिर भव्य स्वरूप में है। करोड़ों की लागत से भोपाल की पवित्र धरोहर को सँवारने के लिये कार्य-योजना तैयार हो गई है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मन्दिर का जीर्णोद्धार हो जाने के बाद मन्दिर की शोभा में वृद्धि के साथ यह क्षेत्र टूरिस्ट स्पॉट के रूप में जाना जाएगा।

अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचेगी विकास की मुख्य धारा

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 76 में विकास यात्रा के दौरान वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र का वितरण भी किया। मंत्री श्री सारंग विकास यात्रा के दौरान पद-यात्रा कर घर-घर पहुँचे। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और निराकरण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.