सिंधी शिक्षण कक्षाओं के लिए सहयोगी बनेगी सिंधी साहित्य अकादमी : श्री वाधवानी

Updated on 14-04-2023 07:09 PM

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग अंतर्गत सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में भाषाएँ शामिल होने के दिवस (सिंधी भाषा दिवस) 10 अप्रैल के मौके पर प्रदेश में 3 संभाग भोपाल,ग्वालियर और उज्जैन में वरिष्ठ साहित्यकारों की स्मृति में कार्यक्रम की रचना की गई। भोपाल में यह कार्यक्रम वरिष्ठ कवि और नाटककार स्व. खियलदास बेगवानी "फानी" की स्मृति में किया गया। संत हिरदाराम नगर में संस्कार विद्यालय में कार्यक्रम में काव्य पाठ भी हुआ। यह कार्यक्रम 12 अप्रैल की शाम वीना समाज सेवा समिति संत हिरदाराम नगर के सहयोग से किया गया।

सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक श्री राजेश कुमार वाधवानी ने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षण संस्थाओं में सिंधी भाषा के साप्ताहिक या पाक्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अकादमी पूरा सहयोग करेगी। यहाँ सिंधी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए योग्य शिक्षकों को दायित्व देने में अकादमी पूरा सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में भोपाल की सुश्री द्रोपदी धनवानी, श्री ओमप्रकाश टहलियानी पखी और नर्मदापुरम के अशोक जमनानी ने कविताएँ सुनाई। श्री जमनानी ने "मुअन जो दड़ो" शीर्षक से बेहतरीन काव्य पाठ किया। इस कविता में उनका कहना था कि मृतकों का टीला नाम है लेकिन वह स्मारक सदा हयात है। उसका अस्तित्व शताब्दियों से है। सिंधु घाटी की सभ्यता कितनी उन्नत थी, यह उसकी एक-एक ईंट सप्रमाण बताती है, जो आज भी यथावत है। लेखक श्री अशोक मनवानी ने फानी साहब को याद करते हुए बताया कि वे कभी अकादमी के उपाध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने अनेक शिष्य को काव्य सृजन से जोड़ा। उनकी सरल जीवन शैली थी। एक समर्पित और कर्मठ शिक्षक भी थे।भोपाल में सिंधी नाटकों की जमीन फानी साहब ने ही तैयार की। उन्होंने सैकड़ों कलाकारों को अभिनय में दक्ष बनाने में निर्देशक श्री अशोक बुलानी का योगदान लिया।

कार्यक्रम में सर्वश्री सुशील वासवानी, विष्णु गेहानी, खीमन यू मूलानी, कन्हैयालाल मोटवानी, नंदकुमार सनमुखाणी, श्रीमती किरण वाधवानी, शीतल चेलानी, नरेश गिदवानी, नरेश ज्ञानचंदानी, आनंद सभधाणी, गोपाल गिरधानी, दिलीप लालवानी और अनेक साहित्य कला प्रेमी उपस्थित थे।

युवा प्रतिभाएँ आई मंच पर

उल्लेखनीय बात यह भी रही कि 3 युवा रचनाकार भी इसमें शामिल हुए और उन्होंने काव्य पाठ भी किया। ये युवा रचनाकार हैं - राहुल, चारु और कृष्णा। इन्हें भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकारों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुझाव भी मिला।

दिवंगत वरिष्ठ साहित्यकारों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के पूर्व बुधवार को एक ही दिन में दिवंगत तीन वरिष्ठ साहित्यकारों श्री सुंदर अगनानी जयपुर, श्री टेकचंद मस्त उल्हासनगर और श्री लक्ष्मण दुबे मुंबई (निवासी जूनागढ़ गुजरात) के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

भगवान झूलेलाल और संत हिरदाराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। युवा रचनाकारों ने भी कविताएँ सुनाई।कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश शेवानी ने किया। अकादमी के निदेशक श्री वाधवानी ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.