बड़े लोग है साहब सब माफ रहता

Updated on 20-03-2023 05:35 PM
सत्ताधारियों को अपराध की खुली छूट,  केंद्रीय मंत्री के भतीजे और विधायक के कुख्यात अपराधी फरार पुत्र पर 1000 का इनाम, एक साल से स्थाई फरार वारंटी है

  नरसिंहपुर l बड़े अपराध करने पर  पुलिस नेताओं और उनके बच्चों से बोलती नहीं और छुटपुट अपराध पर भी गरीबों को छोड़ती नहीं l केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल  का कुख्यात अपराधी पुत्र पुलिस की नजरों में पिछले 1 वर्ष से फरार हैl वह स्थाई वारंटी है। पुलिस ने उस पर 1000 रु का इनाम तय कर रखा हैl
  न्यायालय ने मणि नागेंद्र सिंह पटेल उर्फ मोनू पटेल के खिलाफ  धारा 451 323,147,145 ताहि, एससी- एसटी एक्ट के तहत प्रकरण गोटेगांव थाने में दर्ज है l न्यायालय विशेष न्यायाधीश नरसिंहपुर से 25 फरवरी 2022 को स्थाई वारंट जारी है, परंतु नरसिंहपुर जिले की पुलिस को पिछले 1 वर्ष से यह आरोपी नहीं मिल रहा है l जबकि वह प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को धता बताते हुए जनसुनवाई करता रहता है। अपने गुनाह छिपाने वह बड़े नेताओं और मंत्रियों के स्वागत में आगे रहता है। हाल ही में तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के 8 मार्च के जन्मदिन पर वह उन्हें शुभकामना देने  पहुंचा तो फोटो जमकर वायरल हुई परंतु पुलिस की नजरों में फरार है। पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के संबंध में जिले के करीब ढाई सौ स्थाई  वारंटियों की सूची जारी की है lइनमें गोटेगांव से सतीश पिता बलराम पटेल (हत्या, कातिलाना हमले का आरोपी) सचिन पिता नंदराम पाठक, राजेश पिता सीताराम राजपूत कामथ वार्ड (पार्षद पति), दीपक पिता ओमकार सोनी( पूर्व पार्षद व पार्षद पति) श्याम नायक पिता कैलाश नायक ,अर्जुन पिता नेक नारायण पटेल,अन्नू सिंह पिता नर्मदेश्वर परिहार, राजू उर्फ राजू शूटर पिता सीताराम आदि के खिलाफ  स्थाई वारंट जारी हुए हैं l पुलिस ने इनकी सूचना देने पर एक- एक हजार का  इनाम पुरस्कार तय कर रखा हैl ये सभी एक ही गैंग के सदस्य है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.