एफडी घोटाला मामले में आरजीपीवी पहुंची एसआइटी, सुनील कुमार को कुलपति बनाने नियमों को किया था दरकिनार

Updated on 13-04-2024 11:57 AM
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ रुपये का एफडी घोटाला मामले में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद विवि में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में डर व्याप्त है। शुक्रवार को एसआइटी की टीम तीन घंटे तक विवि में वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा व कुलसचिव आरएस राजपूत के खिलाफ सबूत जुटाती रही। मामले में 10 से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ की गई है। इस मामले में वर्तमान कुलसचिव मोहन सेन से अन्य दस्तावेज मांगें गए।

दूसरी बार कुलपति बने थे प्रो. कुमार

प्रो. सुनील कुमार गुप्ता का विवि में बतौर कुलपति यह दूसरा कार्यकाल था। वे साल 2017 में पहली बार कुलपति बने थे। उस समय उन्हें रीवा इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर बने करीब साढ़े सात साल ही हुए थे, जबकि कुलपति पात्रता के लिए नियमानुसार बतौर प्रोफेसर 10 साल का अनुभव अनिवार्य है। तब भी प्रो. कुमार को कुलपति बनाया गया। राजभवन द्वारा कुलपति के चयन के लिए गठित पहली सर्च कमेटी ने उनके नाम को पैनल में शामिल नहीं किया था। जिसके तत्काल बाद एक अन्य सर्च कमेटी गठित कर दी गई, जिसने प्रो. कुमार के नाम को चयनित पैनल में रखा और उन्हें कुलपति बनाया गया। तब भी प्रो. कुमार की नियुक्ति पर पात्रता को लेकर सवाल उठे थे। फिर से 2021 में उन्हें कुलपति नियुक्त किया गया। इसके बाद करीब साढ़े छह साल का कार्यकाल काफी विवादित रहा। विवि में करीब 50 से अधिक रैगिंग की घटनाओं के साथ-साथ कोविड काल में साफ्टवेयर खरीदी घोटाला,करियर एडवांसमेंट स्कीम में गड़बड़झाला,फर्नीचर सहित निर्माण कार्यों में 170 करोड़ रुपये का घोटाले सामने आए ।

राजपूत को प्रो. कुमार ने बनाया था प्रोफेसर

विवि के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1990-91 में प्रो. सुनील कुमार और एफडी घोटाले के सहआरोपित तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत की पहली नियुक्ति सागर इंजीनियरिंग कालेज में बतौर सहायक प्राध्यापक और प्रोफेसर के पद पर हुई थी। जब प्रोफेसर बनाने के लिए समिति गठित हुई तो उसमें प्रो. कुमार भी सदस्य के रूप में शामिल थे। उन्होंने ही राजपूत को पदोन्नति देकर प्रोफेसर बनाया था ।इसके बाद दोनों सागर से रीवा इंजीनियरिंग कालेज आ गए। इसके बाद प्रो. कुमार 2017 से आरजीपीवी के कुलपति रहे। दोनों ने मिलकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.