निष्पक्ष जांच और जेल अधीक्षिका को हटाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे

Updated on 15-03-2023 06:57 PM

सेन्ट्रल जेल में हुए डीपीएफ (डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड) काण्ड के बाद अब जेल के कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गए है। जेल अधीक्षिका को हटाने पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच और जो राशि खाते से गई है उसे लौटाने की मांग को लेकर जेल परिसर में चार कर्मचारी अनशन पर बैठ गए।

केंद्रीय भैरवगड जेल में 13 करोड़ से अधिक के डीपीएफ गबन के बाद दो कर्मचारी फरार है वही भोपाल से से आई टीम एफआईआर दर्ज होने के बाद तीसरे दिन भी जांच कर रही है। अपनी जीवन भर की जमा पूंजी खो चुके कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षिका उषा राजे के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच सम्भव नहीं है। उन्हें तुरंत बर्खास्त कर यहाँ से हटा देना चाहिए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया की बिना जेल अधीक्षिका की मिली भगत से यह संभव नहीं है। जब तक उषा राजे को पद से हटाया नहीं जाता तब तक जेल के कर्मचारी आमरण अनशन पर रहेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी सुरेश मरमट ने बताया कि मेरे पास तो रहने की जगह भी नहीं है जिसके मुख्य आरोपी बनाना चाहिए उसे जांच में साथ ले जा रहे है, कुल 27 लाख रुपए की राशि निकाल ली गई। कुछ ही महीनो बाद रिटायरमेंट है क्या करूंगा नहीं पता।

करीब 100 सिम से किया गबन

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में जीपीएफ घोटाला में कई एजेंसी जांच कर रही है, लेकिन इस कांड चौंकाने वाली बात सामने आई है कि गबन के लिए कर्मचारियों के रिकार्ड में मोबाईल नंबर बदल दिए गए थे। कर्मचारियों द्वारा बिना आवेदन दिए और जेल अधीक्षक के हस्ताक्षर के बिना राशि निकलना संभव नहीं, बावजूद कर्मचारियों के खातों से शशि निकलती रही। खास बात यह भी है कि खातेदारों को मोबाईल पर मैसेज तक नहीं आते थे। वह कर्मचारी रिपुदमन और अन्य साथियों ने करीब 100 सीम लाकर रिकार्ड में कर्मचारियों के मोबाईल नंबर बदल कर इस गबन को अंजाम दिया है। हालांकि मामले की जांच के लिए एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने भी टीम गठित की है।

जाँच पूरी होने के बाद गिर सकती है गाज

भैरवगढ़ जेल में चल रहा गबन काण्ड करीब 2020 से चल रहा था और ठगों का अधिकांश शिकार उज्जैन और बड़नगर उप जेल के कर्मचारी हुए है।13 करोड़ में से लगभग 9 करोड़ रुपए जेल के सिर्फ तीन सिपाहियों के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। इनमें एक फरार बाबू रिपुदमन है व शेष दो खाते भी जेल के दो सिपाही के ही निकले है। इनके खातों में लेन-देन का खुलासा होते ही उक्त दोनों भी फरार हो गए हैं। पुरे मामले में उज्जैन कलेक्टर से लेकर जांच दल भी साफ़ कर चूका है की अपना आयडी पासवर्ड किसी को शेयर करना सबसे बड़ी भूल है और अगर ऐसा हुआ तो उक्त अधिकारी की गलती है। अब जल्द ही जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पेश होते ही इस मामले में उषा राजे पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.