छठवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- समझ में नहीं आती पढ़ाई

Updated on 16-03-2024 12:00 PM
भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी में छठवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, पढ़ाई समझ में नहीं आती है। आप लोग मुझे अच्छे से रहने और पढ़ाई करने के लिए बोलते हो, लेकिन हम जिंदा रहकर क्या करेंगे। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मर्ग कायमी के बाद जांच शुरू कर दी है।

काम पर गए थे माता-पिता

मिसरोद पुलिस के मुताबिक अंजली बाघमारे (12) जाटखेड़ी झुग्गी बस्ती में रहती थी और कक्षा छठवीं में पढ़ती थी। उसके पिता निजी काम करते हैं, जबकि मां हाउसकीपिंग का काम करती है। गुरुवार सुबह पिता छोटे भाई को लेकर काम पर चले गए, जबकि मां भी अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। अंजली घर पर अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे मां घर पहुंची तो अंजली फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह देख मां की चीख निकल गई और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों की मदद से बालिका को नीचे उतारकर इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने कुछ देर बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.