स्मार्ट सिटी एक्स-पो नई दिल्ली में म.प्र. की स्मार्ट सिटीज को 16 में से 7 अवार्ड मिले

Updated on 31-03-2023 05:13 PM

नई दिल्ली में हुए 8 वें स्मार्ट सिटी एक्स-पो में कुल 16 केटेगरी में से मध्यप्रदेश की स्मार्ट सिटीज को 7 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं। स्मार्ट सिटी इंदौर और जबलपुर को 2-2 और भोपाल, सागर एवं उज्जैन को एक-एक अवार्ड मिला। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

आयुक्त नरगीय प्रशासन और विकास श्री भरत यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी इंदौर को बेस्ट स्टार्टअप और बेस्ट वाटर मेनेजमेंट केटेगरी, जबलपुर को गवर्नेंस एवं इकॉनामी (311 एप) और सिटी लीडर (बेस्ट स्मार्ट सिटी सीईओ) केटेगरी में अवार्ड मिला है। इसी तरह स्मार्ट सिटी भोपाल को स्मार्ट पार्किंग केटेगरी, सागर को क्लीन सिटी केटेगरी और उज्जैन को उज्जैन महाकाल महालोक के लिये विशेष अवार्ड प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान नई दिल्ली में 27 से 29 मार्च तक 8वां स्मार्ट सिटी इंडिया-2023 एक्स-पो हुआ। अवार्ड के लिए 16 केटेगरी में नॉमिनेशन जनवरी से फरवरी 2023 तक लिये गये। नॉमिनेशन केटेगरी में गवर्नेंस एंड इकोनॉमी अवार्ड, स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी, बेस्ट वाटर मेनेजमेंट, बेस्ट सिटी लीडर, बेस्ट हेल्थ केयर इनीशिएटिव, क्लीन सिटी, डिजिटल सिटी, पब्लिक-प्रायवेट पार्टनरशिप, सेफ सिटी, स्मार्ट सिटी ऑफ द ईयर, स्मार्ट एनर्जी प्रोजेक्ट, स्मार्ट वेस्ट डिस्पोजल, स्पेशल केटेगरी, बेस्ट स्टार्टअप इनिशिएटिव, स्मार्ट पार्किंग इनिशिएटिव और पीपीपी इनिशिएटिव केटेगरी शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.