स्मार्ट सिटी पार्क अब वॉटर विजन पार्क होगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-01-2023 04:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की भागीदारी से अनेक अभियान सफल हुए हैं। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है। नर्मदा जयंती वर्ष 2021 से प्रारंभ प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है। पौध-रोपण लोगों के स्वभाव में शामिल हो रहा है। स्वयं और परिजन की जन्म और विवाह की वर्षगांठ, परिवार के दिवंगत सदस्य की पुण्य-तिथि पर पौधा लगाने का कार्य नागरिक करने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब किसी कार्य से आमजन जुड़ जाए तो उसे सफलता मिलती है। जब जनता के मन में बात बैठ जाती है तो उसे साकार होने में देर नहीं लगती।

पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल में जल सम्मेलन में आए केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मंत्रियों और अन्य प्रतिभागियों द्वारा आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में किया गया पौध-रोपण वॉटर विजन@2047 (जल सम्मेलन) की स्मृति को बनाए रखने का प्रयास है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए अब इस पार्क का नाम ‘वाटर विजन पार्क’ किया जाएगा। आज कचनार, हरसिंगार और आम के साथ ही अन्य कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यह पार्क और आज का पौध-रोपण नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा। मध्यप्रदेश में वृक्ष-वीर और वृक्ष-वीरांगना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर भोपाल को इस उद्यान में आज पौध-रोपण में शामिल हुए जल सम्मेलन के प्रतिभागी केन्द्रीय मंत्रियों और राज्यों के मंत्रियों के उल्लेख के साथ जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के अंतर्गत देश में पहली बार पानी के लिए काम करने वाले जन-प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन भोपाल में हुआ। सम्मेलन में आए प्रतिनिधि आज मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रतिदिन पौधा लगाने की अनूठी पहल से जुड़ कर पौधा लगा रहे हैं। जल सम्मेलन में पानी की निर्बाध आपूर्ति हो, इस बारे में गहन मंत्रणा हुई है। सम्मेलन में जमीन, जलवायु, जंगल और जल के संरक्षण के लिए सभी एकजुट हों। इन प्राकृतिक संसाधनों को परिपुष्ट कर आने वाली पीढ़ी को संतुलित जीवन देने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान का प्रतिदिन पौधे लगाने का कार्य अभिनंदन योग्य है। आज भोपाल के जल सम्मेलन के प्रतिभागियों को पौधा लगाने का अवसर मिला। यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन था, जिसकी स्मृति को ताजा बनाए रखने के लिए यह उद्यान स्मृति वन के रूप में पहचान बनाकर हमें भी सम्मेलन की याद दिलाएगा।

आज के पौध-रोपण में केन्द्रीय जलशक्ति और खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के अलावा राज्यों के जिन मंत्रीगण ने पौधे लगाए उनमें सर्वश्री मिथलेश कुमार ठाकुर झारखंड, पीयूष हजारिका असम, स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश, कुंवर जी भाई भावलिया और मुकेश पटेल गुजरात, सुभाष ए. शिरोड़कर गोवा, हरजीत सिंह बैंस पंजाब, अवांगबो नेवमाई मणिपुर शामिल थे। इसके अलावा कर्नाटक के सचिव श्री मृत्युंजयन स्वामी ने भी पौधे लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.