7.92 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार:भेल दशहरा मैदान पर कर रहा था ग्राहक का इंतजार

Updated on 27-02-2023 09:22 PM

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक तस्कर को 7.92 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया। एमडी की कीमत 80 हजार बताई जा रही है। तस्कर अन्य राज्यों से एमडी सस्ते दामों में मांगा कर भोपाल में महंगे दाम में बेचता था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का गोविंदपुरा के दशहरा मैदान पर एमडी लेकर बैठा है। जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी करके एमडी तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को रविवार को सूचना मिली कि एक लड़का गोविन्दपुरा दशहरा मैदान स्थित सीढियों पर भारी मात्रा में एमडी लेकर बैठा है, और जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम दशहरा मैदान पर पहुंची। टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक लड़का दिखाई दिया। जिसे टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ करने पर म.न. 103 बालाजी नगर जे के रोड पिपलानी के रहने वाले सिद्धार्थ राव पुत्र ए. नागेश्ववर राव के रूप में पहचान हुई। आरोपी बीबीए मार्केटिंग का काम करता है।

दो पन्नी में मिली एमडी
लड़के की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दो सफेद पन्नी मिली। जिसमें एक पन्नी में सफेद क्रिस्टलनुमा दानेदार पदार्थ मिला। जिसमें से बदबू आ रही थी। दूसरी पन्नी में मटमैले रंग का नमी एवं गधयुक्त दानेदार पाउडर की तरह पदार्थ मिला। जिसका प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर एमडी होना पता चला। क्राइम ने आरोपी सिद्धार्थ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के माध्यम से अन्य तस्करों का भी पता चल सकता है। साथ ही आरोपी के तार दिल्ली से जुड़े होने की संभावना है, जिसके बारे में भी क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.