विकास यात्रा में अब तक 6192 लोकार्पण और 4269 कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

Updated on 09-02-2023 05:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा से जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। संत रविदास जयंती 6 फरवरी से प्रारंभ हुई यात्रा में अब तक प्रदेश में 6 हजार 192 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। प्रदेश में इस दौरान 4 हजार 269 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। प्रदेश के नागरिकों को एक हजार 327 करोड़ 25 लाख रूपये की सौगात मिली है।

विकास यात्रा के तीसरे दिन तक प्रदेश में 617 करोड़ 21 लाख रूपये के 6 हजार 192 कार्यों का लोकार्पण हुआ है। इस दौरान 710 करोड़ 4 लाख रूपये के 4 हजार 269 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया गया है। बुधवार 8 फरवरी को विकास यात्रा के दौरान 4 हजार 284 शासकीय संस्थाओं जैसे स्वास्थ्य केन्द्र, आँगनवाड़ी, राशन दुकान, ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय, सहकारी साख समिति इत्यादि का भ्रमण भी किया गया।

विकास यात्रा में आम जनता को लाभान्वित करने के लिये मुरैना में नवाचार द्वारा मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्व-सहायता समूहों की मीटिंग कर सामाजिक, आर्थिक और जातीय जन-गणना (एसईसीसी) परिवारों को पात्रता अनुसार आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत प्रस्तावों के प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं।

विकास यात्रा के दौरान हो रहे हैं नवाचार

विभिन्न जिले भी नवाचार से जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। विकास यात्रा में गुना में प्रत्येक पंचायत में विकास की दीवार का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न मदों में किये गये कार्यों का विवरण दर्ज है। मण्डला जिले की ग्राम पंचायतों में विगत 5 वर्ष में हुए निर्माण कार्यों का दीवार लेखन और सभी ग्रामों में विकास उपवन, ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय एवं सामान्य पुस्तकालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। राजगढ़ जिले में हितग्राहियों को जन अधिकार-पत्र जारी किये जा रहे हैं, जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी अंकित है। सीहोर में सुरक्षित सीहोर अभियान चला कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएम एसबीवाय) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएम जेजेवाय) के शत-प्रतिशत पात्र खाताधारकों को बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। श्योपुर में सभी ग्रामों में चीता स्वागत रैली और चीतों तथा वनों की रक्षा के लिये कुल्हाड़ी त्यागो अभियान चलाया जा रहा है। झाबुआ में शत-प्रतिशत अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पोषण कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।

इंदौर में विभिन्न नवाचार करते हुए विकास यात्रा के दौरान नगरीय क्षेत्र में रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग से जुड़े लोगों का सम्मान कर रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जन-भागीदारी से आँगनवाड़ियों को समृद्ध किया जा रहा है। छात्रावासों में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेष कर बालिकाओं में एनीमिया की जाँच की जा रही है। सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। अमृत सरोवरों से कलश-यात्रा निकाल कर जल-संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। पशु चिकित्सा शिविर भी लगाये जा रहे हैं। विकास यात्रा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्य एवं हितग्राहियों के उल्लेख वाली ई-बुक निर्मित की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.