20 अप्रैल को सूर्य और 6 मई को चंद्र ग्रहण

Updated on 18-04-2023 06:18 PM

17 दिन के अंदर दो खगोलीय घटना होंगी। सबसे पहले 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण होगा। इसके बाद 6 मई को चंद्र ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी नहीं दिखेगा। चंद्र ग्रहण प्रतिछाया आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। वर्ष का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारंभ 20 अप्रैल 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 7:04:5 बजे से होगा। पूर्णता की स्थिति प्रातः 9:46:8 बजे पर होगी। इस समय पूर्ण सूर्य, चन्द्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा।

यह एक दुर्लभ नजारा होगा, लेकिन भारत में खगोल प्रेमी को निराश होना पड़ेगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण की पूर्णता की अवधि 1 मिनट 12 सेकंड तक होगी। मोक्ष की स्थिति दोपहर 12:29:2 बजे पर होगी। यह पूर्ण सूर्यग्रहण अंटार्टिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण हिंद महासागर, इंडोनेशिया, फिलिपीन्स एवं दक्षिण पेसफिक महासागर में देखा जा सकेगा।

वेधशाला के निदेशक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि चंद्रमा दीर्घवृताकार कक्षा में सूर्य की परिक्रमा करता है, जिससे वह कभी पृथ्वी के पास की स्थिति में होता है, तो कभी पृथ्वी से दूर। पूर्ण ग्रहण की स्थिति तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी के पास की स्थिति में सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है। चंद्रमा पृथ्वी के पास होने के कारण उसका आकार तुलनात्मक रूप से बड़ा दिखाई देता है, जिस कारण वह सूर्य को पूर्णरूप से ढंक लेता है। यह स्थिति हमें पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देती है।

6 मई को चंद्र ग्रहण भी

राजेंद्र गुप्त ने बताया कि सूर्य ग्रहण के बाद 6 मई को चंद्र ग्रहण होगा। जो की भारत में 8:47 से 1:30 तक प्रतिछाया के रूप से देखा जा सकेगा। हालांकि ज्योतिषाचार्य इसे ग्रहण की मान्यता नहीं देते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.