सरकारी मटेरियल को बिहार, दिल्लि के जालसाजो ने अपना बताकर बेच दिया

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल । राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके मे स्थित रामरज हाईटेक बिल्डकॉन कंपनी को बिहार और दिल्ली के दो जालसाजों ने सरकारी गिट्टी व रेत को अपनी बताकर 14 लाख रुपए में बेच दिया। मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी के अधिकारियो ने हबीबगंज थाने में इसकी शिकायत की जिसकी जॉच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार बृजेश तिवारी पिता राजेन्द्र तिवारी (46) निवासी अरेरा कॉलोनी ने शिकायत करते हुए बताया था कि वो इलाके मे स्थित रामरज हाईटेक बिल्डकॉन के डीजीएम (उप महाप्रबंधक) हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिहार निवासी मनोज झा और दिल्ली निवासी अंजनी लखोरिया ने एक स्थान पर भारी मात्रा में रखी सरकारी गिट्टी और रेत को अपना बताकर उनकी कंपनी को बेचने का सौदा कर लिया। मटेरियल बेचने का सौदा तय होने के बाद 14 लाख रुपए जालसाजों ने ले लिए। इसके बाद जब फरियादी की कंपनी रेत और गिट्टी उठाने पहुंची तब पता चला कि जो मटेरियल रेत और गिट्टी उन्हे बेचा गया है, वो तो सरकारी है। शिकायत की जॉच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियो की सुरागशी के प्रयास शुरु कर दिये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.