तीन-चार दिन ठंड से थोड़ी राहत, मकर संक्रांति से फिर सताएगी सर्दी

Updated on 10-01-2023 06:45 PM
भोपालः मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल को छोड़कर राज्य के दूसरे हिस्सों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है, लेकिन मकर संक्रांति से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसके चलते एमपी में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप फिर से बढ़ सकता है।
बीते तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड से थोड़ी राहत है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है और ठंडी हवाओं का जोर भी कम पड़ा है। लेकिन ग्वालियर-चंबल अंचल अब भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुंदेलखंड और बघेलखंड में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर लगातार जारी है। छतरपुर के नौगांव में रात का पारा 0 से 1 डिग्री के बीच है।

अगले तीन दिन तक इन इलाकों में मौसम में बदलाव की खास उम्मीद नहीं है। बाकी इलाकों में धूप खिलने की वजह से शीतलहर से कुछ राहत जरूर है, लेकिन यह तीन-चार दिन के लिए ही है। संक्रांति से ठंड फिर जोर पकड़ेगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसके चलते दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में 14 जनवरी को इसका प्रभाव नजर आ सकता है। मकर संक्रांति से दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.