कहीं गड्‌ढों से मिली चांदी ताे कहीं कुएं ने उगले जेवर, इसलिए गुजरात पुलिस ने डेरों के पास डाला डेरा

Updated on 15-03-2023 06:52 PM

देवास जिले में स्थित कंजरों के डेरे इन दिनों चर्चा में हैं, क्याेंकि यहां कहीं पर गड्‌ढों से किलो से चांदी निकल रही तो कुएं चांदी के आभूषण उगल रहे हैं। गुजरात पुलिस पिछले 15 दिनों से यहां डेरा डाले हुए हैं। दरअसल, देवास जिले के कंजर गिरोह ने पिछले महीने नकली पुलिसवाले बनकर गुजरात में ट्रक से 1696 किलो चांदी लूट ली थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस देवास की खाक छान रही है। मामले की पड़ताल करने भास्कर भी इन डेराें तक पहुंचा।

शुक्रवार दोपहर के 2.20 बज रहे थे। हम देवास से 14 किमी दूर टोंककलां गांव पहुंचे। हाईवे से बाईं तरफ ही चिड़ावद में कंजरों का सबसे बड़ा डेरा है। यहां तक पुलिस, स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे किसी का जाना मुमकिन नहीं है। क्योंकि ये कुख्यात कंजर गैंग उर्फ राममूर्ति गैंग का डेरा है। लूट में इस गिरोह की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। जब हम चिड़ावद पहुंचे तो डेरे में सन्नाटा पसरा था। कंजरों के आलीशान घरों पर ताले लगे हुए थे। मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।

इक्का-दुक्का महिलाएं घरों के बाहर बैठी थीं। इसी गांव पास टाेंककलां में कुएं से पुलिस ने लूट की 40 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस सर्चिंग के चलते फिलहाल कुछ दिनाें से वारदातें नहीं हाे रही हैं। यहां से हम धतूरिया रोड और चौबाराधीरा पहुंचे। यह कंजरों का वहीं गांव है, जहां एक घर में गड्‌ढों में छिपाकर रखी गई 82 किलो चांदी बरामद हुई। इन गांवों के लोगों से पूछा तो बाेले-पुलिस वालों का यहां लगातार आना-जाना हो रहा है, लेकिन फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि यह सब देखने की आदत पड़ गई है।

सीमा पार के लोगों से भी है सेटिंग

कंजर गैंग के सदस्य अधिकांश वारदातें दूसरे राज्याें में करते हैं। लूट का माल सेटिंग से ठिकाने लगा देते हैं। लूटा हुआ माल लेकर डेराें पर नहीं आते हैं। कंजरों की सेटिंग नेपाल, बांग्लादेश, सीमावर्ती देशों के लोगों से भी है।

मुख्य धारा ऑपरेशन से कई लोगों को सुधारा

डेरों में 90 फीसदी लोग अपराधी नहीं हैं। 10 फीसदी जरूर है। हमने मुख्य धारा ऑपरेशन चलाकर तीन महीने में कंजर गिरोह के 170 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया। अच्छे लोगों में आत्मविश्वास जगाया है। अभी और भी काम कर रहे हैं। जहां तक गुजरात पुलिस के आने का सवाल है, वह अपना काम कर रही है।

-डॉ. शिवदयाल सिंह, एसपी, देवास



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.