बेहोशी में काम आने वाले दो इंजेक्शनो के खास बैच घातक, बिक्री रोकने के आदेश

Updated on 24-02-2023 06:29 PM

सेंट्रल ड्रग्स स्टेंडर्ड कंट्रोल आर्गेंनाइजेशन ने देश के सभी राज्यों के औषधि नियंत्रक विभागों को अलर्ट किया है और दो दवा कंपनियों की ओर से बाजार में उतारे गए खास बैच नंबर वाले इंजेक्शन की बिक्री को रोकने और उनकी बरामदगी को कहा है। ऑर्गेनाइजेशन ने बेहोशी (एनेस्थिसिया) में काम आने वाले इन इंजेक्शनाें के खास बैच से लोगों की मौत का हवाला देते हुए इन्हें खतरनाक बताया है और इन्हें बाजार से वापस लेने के आदेश दिए हैं।

इनमें एक्रो लाइफ साइंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर की ओर से निर्मित बीयूपीआईएआरसी-डेक्स्ट (बपलवेक्सीन हाइड्रोक्लोराइड इन डेक्सट्रोस) इंजेक्शन यूएसपी, बैच नंबर बीडी22जे1 (मेन्युफेक्चर डेट जनवरी 2022 और एक्सपायरी डेट दिसंबर 2023) तथा पालघर स्थित निओन लेब्रोटरीज लिमिटेड की ओर से तैयार बीयूपीआरआईजीईएसआईसी (बपरेनोरफाइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी), बैच नंबर 4593 (निर्माण तिथि जुलाई 2022 और एक्सपायरी डेट दिसंबर 2023) इंजेक्शन शामिल हैं।

ये कार्रवाई ड्रग्स एंड कोस्मेटिक्स एक्ट 1940 के नियमों के तहत की जा रही है। उदयपुर के सहायक औषधि नियंत्रक ललित अजारिया ने कहा कि आदेश को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। खास बैच नंबर के इंजेक्शन तलाशे जा रहे हैं। मोटे तौर पर ये इंजेक्शन सीधे अस्पतालों को सप्लाई होते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.