देश की पहली फीमेल डीजे से शुरू किया करियर, जहांनुमा पैलेस में शादी करना चाहती थीं

Updated on 14-03-2023 07:20 PM

सोमवार की सुबह 8 बजे जब ऑस्कर अवॉर्ड्स अनाउंस किए गए, तो मुंबई और दिल्ली में रह रहे सेलेब्रिटीज और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की सांसें थमी हुई थीं। लेकिन, जैसे ही बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड द एलिफैंट विस्पर्स को अनाउंस किया गया, तो भोपाल के लोगों के चेहरे पर भी खुशी दौड़ गई। वजह थी- इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली गुनीत मोंगा का ननिहाल भोपाल में है। वे बचपन में कई बार यहां आती-जाती रही हैं।

जहांनुमा पैलेस में शादी करना चाहती थीं गुनीत
गुनीत के मामा कुलप्रीत सिंह बताते हैं- गुनीत का चीजों को देखने का नजरिया हमेशा से ही घर के बाकी बच्चों से काफी अलग रहा है। गुनीत सिंगल चाइल्ड थीं और बचपन से दिल्ली में रही हैं। छुट्टियों में भोपाल आना हुआ करता था। 20 साल की उम्र में जब उस बच्ची ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, तो उसने अपने आप को खुद ही संभाला। मुंबई जा पहुंची और स्ट्रगल के साथ खुद को सेटल करने में जुट गई। गुनीत ने अपना करियर देश की पहली फीमेल डीजे के तौर पर शुरू किया था। बाद में यह सफर प्रोड्यूसर्स-फिल्म डायरेक्टर्स को असिस्ट करने के साथ आगे बढ़ते-बढ़ते यहां तक आ पहुंचा।

हमारे घर की बच्ची देश का दूसरा ऑस्कर लेकर आई है, यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। भोपाल का जहांनुमा पैलेस गुनीत को बहुत ज्यादा पसंद है, वे जब भी आती हैं, वहां जरूर जातीं। पिछले दिसंबर में उनकी शादी हुई, गुनीत का बड़ा मन था कि उनकी शादी जहांनुमा से हो। गुनीत का चीजों को देखने का नजरिया बहुत अलग है। गुनीत की पीरियड फिल्म : एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।

अचीवमेंट पर बात

  • डांस कोरियोग्राफर अरिवंद विश्वकर्मा कहते हैं, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलना तो बनता है। इसे ऑस्कर दिलाने वाला इसका कैची टेम्पो और साउंड ट्रैक तो है ही, डांस की कोरियोग्राफी भी उतनी ही एनर्जी से भरपूर है, जिसे टेम्पो पर यह सॉन्ग लिखा गया।
  • युवा फिल्मकार सुदीप सोहनी का कहना है, यह फिल्म प्रकृति, इंसान और पर्यावरण के बीच इस तरह से बुनी गई है कि आपको इमोशनली रिलीफ देती है। खासकर इसका अंत जिस तरह बुना गया है कि जंगल में काम करने वाला परिवार हाथी की देखरेख की जिम्मेदारी बतौर संस्कार अगली पीढ़ी को देकर जा रहा है, यह खास है।
  • युवा फिल्मकार हेमांश वर्मा ने कहा, फिल्म के सब्जेक्ट से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक हर चीज इस 40 मिनट की फिल्म में इतनी खास है कि इसे देखने वाले हर व्यक्ति के चेहरे से इन 40 मिनटों तक मुस्कान नहीं जाती। छोटे बच्चों के साथ यह फिल्म देखी जाए तो उनका जानवरों से लगाव और प्यार गहरा हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.