CCTNS के जरिए अपराधों की रोकथाम में प्रदेश को मिला दूसरा स्थान

Updated on 16-12-2022 10:10 PM
सीसीटीएनएस गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, भारत सरकार द्वारा जारी सूची में मध्य प्रदेश को आईसीजेएस के जरिए मामलों के समाधान में मिली सफलता के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में गुरुवार को नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स एनसीआरबी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) पुलिस को यह सम्‍मान प्राप्‍त हुआ है।

एडीजी चंचल शेखर ने बताया कि सीसीटीएनएस जांच, अपराध की रोकथाम, कानून और व्यवस्था के रखरखाव और अन्य कार्यों जैसे आपातकालीन प्रतिक्रिया, संचार में सुधार और पुलिस कर्मचारियों को मुख्य पुलिस कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए उन्नत उपकरण प्रदान करता है।

इसने अपराध और आपराधिक सूचना डेटाबेस को साझा करने, बेहतर और त्वरित जांच, अपराध की रोकथाम और अपराधियों, सदिग्धों, अभियुक्तों और बार-बार अपराधियों पर नज़र रखने के अलावा राज्य, देश और अन्य एजेंसियों में खुफिया जानकारी साझा करने के लिए एक मंच बनाने में भी मदद की है।

सीसीटीएनएस गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, भारत सरकार के तहत ई-गवर्नेस के माध्यम से प्रभावी पुलिसिंग के लिए एक व्यापक और एकीकृत प्रणाली बनाने की एक परियोजना है। रैंकिंग पुलिस थानों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर अपराध की जांच की वर्तमान स्थिति तक डेटा अपलोड करने पर आधारित है। जिसमें मध्य प्रदेश की पुलिस निरंतर बेहतर कार्य कर रही है।

उन्‍होंने कार्यक्रम में आईसीजेएस और सीसीटीएनएस के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सिस्टम पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में कारगर है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री गृह मंत्रालय, भारत सरकार अजय कुमार मिश्रा, राजेश जरोहर, विवेक गोहिया, प्रसून गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य राज्यों से एससीआरबी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

प्रदेश के पुलिस विभाग के इन्टरोप्रेबल क्रिमनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) में कार्यरत छतरपुर से उप निरीक्षक रेडियो ओमशंकर सिंह और पुलिस मुख्यालय में आईसीजेएस टीम के प्रधान आरक्षक दीपेश यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभाग के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है।

चंचल शेखर ने बताया कि नेशनल ऑटोमेटेड फिंगर प्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नेफिस) के माध्यम से प्रदेश में 87 मामलों को सुलझाया गया हैं। जिनमें 59 मामले दूसरे राज्यों से जुड़े अपराधियों से संबंधित हैं। राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.