राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 23 फरवरी को महिदपुर में

Updated on 20-02-2023 09:38 PM

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 23 फरवरी को उज्जैन जिले के महिदपुर विकासखंड में होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और स्व-रोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी करेंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम 25 फरवरी को कटनी जिला मुख्यालय पर किया जाना नियत था।

सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि ने बताया कि उज्जैन में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान हरदा, अशोक नगर, कटनी और निवाड़ी जिले के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का मीडिया के सभी प्लेटफार्म से सजीव प्रसारण भी होगा।

जिला मुख्यालयों में  किये होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हुये हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे। जिलों में होने वाले आयोजन की रूपरेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में निर्धारित कर कार्यक्रम सम्पादित किया जायेगा। इसमें संबंधित विभाग एवं बैंकों की भागीदारी होगी तथा जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.